लाइफस्टाइल

शैंपेन से नहाती है यह महिला, अपने इस नवाबी शौक को पूरा करने के लिए खर्च कर देती है करोड़ों रुपये

कमालिया जहूर को पानी से कम शैंपेन से नहाने का ज्यादा शौक है. यही वजह है कि नहाने के दौरान वो शैंपेन की कई बोतले खाली कर देती हैं. इस शैंपेन के एक बोतल की कीमत लगभग पांच हजार रुपये बताई जाती है और नहाने के दौरान यह महिला शैंपेन की कई बोतलें खाली कर देती है.

शैंपेन से नहाती है यह महिला, अपने इस नवाबी शौक को पूरा करने के लिए खर्च कर देती है करोड़ों रुपये
कमालिया जहूर (Photo Credits: Facebook)

सऊदी अरब (Saudi Arab) के शेखों के नवाबी शौक के बारे में आपने कई बार सुना होगा, ये शेख अपने नवाबी शौक को पूरा करने के लिए पैसे पानी की तरह बहा देते हैं. हालांकि दुनिया में ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो अपने शौक को पूरा करने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं. हमारे और आपकी नजरों में भले ही इसे पागलपन कहा जाए, लेकिन ये लोग अपने इसी पागलपन के लिए लाखों-करोड़ों रुपये बिना सोचे-समझे खर्च कर देते हैं. दुनिया के चंद ऐसे ही लोगों में एक युक्रेनी महिला (Ukraine) का नाम भी शामिल है, जिसके नहाने का तरीका नवाबी (Lavish Bath Style)  है और वो इस शौक के लिए पानी की तरह पैसे बहा देती है.

दरअसल, 39 वर्षीय इस खूबसूरत यक्रेनी महिला का नाम कमालिया जहूर (Kamaliya Zahoor) बताया जाता है, जो पेशे से एक अभिनेत्री, गायक और मॉडल है, लेकिन इनके शौक बेहद नवाबी हैं. शौक भी कोई ऐसा-वैसा नहीं, बल्कि नहाने का अजीबो-गरीब शौक इन्होंने पाल रखा है.

जैसा कि हर कोई पानी से नहाता है, लेकिन कमालिया जहूर को पानी से कम शैंपेन (Champagne) से नहाने का ज्यादा शौक है. यही वजह है कि नहाने के दौरान वो शैंपेन की कई बोतले खाली कर देती हैं. इस शैंपेन के एक बोतल की कीमत लगभग पांच हजार रुपये बताई जाती है और नहाने के दौरान यह महिला शैंपेन की कई बोतलें खाली कर देती है. यह भी पढ़ें: लड़की को आई जोर की छींक, नाक से निकली ऐसी चीज की लोग देख के रह गए हैरान...

बताया जाता है कि कमालिया जहूर न सिर्फ शैंपेन से नहाने की शौकीन हैं, बल्कि उनका लाइफस्टाइल भी बेहद स्टाइलिश है. उनके घर में एक या दो नहीं बल्कि 22 नौकर हैं, जिन पर यह महिला सालाना 1194 करोड़ रुपये खर्च करती है. इस महिला के पति पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश करोड़पति हैं, जिनका नाम मोहम्मद जहूर है. इस महिला की दो जुड़वा बेटियां भी हैं.

नहाने पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली यह महिला 10 घरों की मालकिन है. उसके पास अपना प्राइवेट जेट और 5 मिलियन यूरो का यार्ट भी है. नहाने के अलावा ये अपने लाइफस्टाइल पर भी पैसे पानी की तरह बहाने से नहीं हिचकिचाती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2019 08:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).