वायरल

खतरनाक सांपों के साथ खेलती और उनके साथ सोती है यह लड़की, Viral Video देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

एक छोटी लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की सांपों के साथ खेलती और उनके साथ सोती हुई दिखाई दे रही है. खिलौनों के बजाय सांपों के साथ खेलने वाली यह लड़की लोगों के होश उड़ा रही है.

खतरनाक सांपों के साथ खेलती और उनके साथ सोती है यह लड़की, Viral Video देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
सांप के साथ खेलती है लड़की (Photo Credits: Instagram)

Girl Playing With Snakes Viral Video: अधिकांश बच्चे या तो अपने हम उम्र बच्चों के साथ खेलते हैं या फिर खिलौनों से खेलना पसंद करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ बच्चों के ऐसे कारनामे देखने को मिल जाते हैं, जिससे किसी के भी होश उड़ सकते हैं. खासकर सांपों (Snakes) से जहां अधिकांश लोग डरते हैं तो वहीं किसी छोटे बच्चे को खतरनाक सांप के साथ खेलते देखना किसी को भी हैरत में डाल सकता है. इसी कड़ी में एक छोटी लड़की का वीडियो वायरल (Girl Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की सांपों के साथ खेलती और उनके साथ सोती हुई दिखाई दे रही है. खिलौनों के बजाय सांपों के साथ खेलने वाली यह लड़की लोगों के होश उड़ा रही है.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की खिलौनों के बजाय विशालकाय सांपों के साथ खेलती हुई नजर आ रही है. इस दौरान वो सांप को प्यार से किस करती हुई भी दिखाई दे रही है.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ariana (@snakemasterexotics)

वहीं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह बच्ची विशालकाय सांप के साथ आराम से सोती हुई दिखाई दे रही है. इतने बड़े सांप को बगल में देखकर किसी की भी दिल की धकड़नें तेज हो सकती हैं, लेकिन यह लड़की उसके साथ बिल्कुल सहज दिखाई दे रही है. यह भी पढ़ें: Viral Video: विशालकाय किंग कोबरा को बार-बार छेड़ रहा था शख्स, गुस्साए नागराज ने किया ऐसा पलटवार कि…

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ariana (@snakemasterexotics)

गौरतलब है कि सांपों के साथ खेलने और उनके साथ सोने वाली लड़की के वीडियोज को snakemasterexotics नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. लड़की के वीडियोज को देखकर जहां लोग हैरान हैं तो वहीं कई लोगों ने नसीहत दी है कि माता-पिता को अपने बच्चों को ऐसे खतरनाक जीवों से दूर रखना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2022 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).