वायरल

नाग-नागिन के रोमांस में खलल डालने के लिए बीच में आया तीसरा सांप, फिर जो हुआ… Viral Video देख हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नाग-नागिन किसी जगह पर रोमांस कर ही रहे होते हैं कि उतने में वहां तीसरा सांप पहुंच जाता है और वो दोनों के रोमांस के बीच रोड़ा बनने की कोशिश करने लगता है. यह वीडियो लोगों को काफी हैरान कर रहा है.

नाग-नागिन के रोमांस में खलल डालने के लिए बीच में आया तीसरा सांप, फिर जो हुआ… Viral Video देख हो जाएंगे हैरान
नाग-नागिन का रोमांस (Photo Credits: Instagram)

Naag-Naagin Romance Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन नाग-नागिनों (Naag-Naagin) से जुड़े रोमांचक वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. जिस तरह से इंसान अपने पार्टनर के साथ रोमांस करते हैं, वैसे ही नाग-नागिनों का जोड़ा भी एक-दूसरे से प्यार करता है, लेकिन जरा सोचिए नाग-नागिन के रोमांस में खलल डालने के लिए अगर उनके बीच तीसरा सांप (Snake) पहुंच जाए तो नजारा कैसा होगा? जी हां, सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें नाग-नागिन किसी जगह पर रोमांस (Romance) कर ही रहे होते हैं कि उतने में वहां तीसरा सांप पहुंच जाता है और वो दोनों के रोमांस के बीच रोड़ा बनने की कोशिश करने लगता है. यह वीडियो लोगों को काफी हैरान कर रहा है.

इस दिलचस्प वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर beautiful_new_pix नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है और लोग इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. इस पर लोगों ने हैरान करने वाली प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: घर से निकलकर भागने लगा सांप, पीछे दौड़कर महिला ने नागराज को पकड़ा

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नाग-नागिन का एक जोड़ा आपस में लिपटकर रोमांस करता है. कभी दोनों अपने शरीर को हवा में उठाते हैं तो कभी जमीन पर लहराने लगते हैं. इस बीच तीसरे सांप की एंट्री हो जाती है, फिर नजारा देखते ही देखते बदल जाता है. तीसरा सांप नाग-नागिन के रोमांस के बीच न सिर्फ खलल डानने की कोशिश करता है, बल्कि वो दोनों से बार-बार लिपटने की कोशिश भी करता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2022 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).