वायरल

Viral Video: घर से निकलकर भागने लगा सांप, पीछे दौड़कर महिला ने नागराज को पकड़ा

सोशल मीडिया पर सांप को पकड़ती महिला का एक हैरान करने वाला वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें घर से निकलकर भागते सांप का महिला दौड़ते हुए पीछा करती है और उसको पकड़कर ही दम लेती है. यह नजारा देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.

Viral Video: घर से निकलकर भागने लगा सांप, पीछे दौड़कर महिला ने नागराज को पकड़ा
महिला ने सांप को किया रेस्क्यू (Photo Credits: Instagram)

Snake Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर सांपों (Snakes) से जुड़े कई रोमांचक वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. इनमें से कई वीडियो हैरान करने वाले होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल होता है. एक तरफ जहां लोग सांप का नाम सुनते ही डर जाते हैं तो वहीं कई लोग बेखौफ होकर सांपों को पकड़ते हुए भी दिखाई देते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर सांप (Snake Viral Video) को पकड़ती महिला का एक हैरान करने वाला वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें घर से निकलकर भागते सांप का महिला दौड़ते हुए पीछा करती है और उसको पकड़कर ही दम लेती है. यह नजारा देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.

वीडियो को इंस्टाग्राम पर श्वेता सुतार नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. आपको बता दें कि श्वेता एक वाइल्ड लाइफ रेस्क्युअर हैं, जो सांपों से बेहद लगाव रखती हैं और आस-पड़ोस के किसी भी घर में सांप मिलने की खबर पाकर वहां पहुंच जाती हैं और सांप को रेस्क्यू करती हैं. यह भी पढ़ें: Video: पिंजरा खोलते ही सांप ने किया महिला पर हमला, हाथ को जबड़े से पकड़कर लिपटा, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी घर से निकलकर सांप तेजी से बाहर की तरफ भागता है. सांप को भागते देख महिला भी दौड़ते हुए उसका पीछा करने लगती है. दौड़कर महिला सांप के पास पहुंचती है और झटके में बिना डरे सांप की पूंछ पकड़ लेती हैं. सांप को पकड़ने के बाद ही महिला राहत की सांस लेती है, लेकिन उसके बेखौफ अंदाज को देखकर लोगों के होश फाख्ता हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2022 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).