वायरल

Video: चोरी करने घर में घुसा चोर, कुछ भी नहीं मिलने से सीसीटीवी के सामने किया कुछ ऐसा, तेलंगाना के रंगारेड्डी की घटना

चोरी की घटनाओं के वीडियो आपने कई बार देखें होंगे. लेकिन तेलंगाना के रंगारेड्डी में ऐसे चोरी की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसपर अब लोग भी मजे ले रहे है.

Video: चोरी करने घर में घुसा चोर, कुछ भी नहीं मिलने से सीसीटीवी के सामने किया कुछ ऐसा, तेलंगाना के रंगारेड्डी की घटना
Credit - ( Twitter -X )

Video: चोरी की घटनाओं के वीडियो आपने कई बार देखें होंगे. लेकिन तेलंगाना के रंगारेड्डी में ऐसे चोरी की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसपर अब लोग भी मजे ले रहे है. तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के महेश्वरम में ये चोरी की वारदात हुई है. वीडियो में आप देख सकते है की चोरी करने के लिए एक व्यक्ति घर में दाखिल होता है.

इस घर में हॉल से लेकर , किचन रूम तक सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे होते है. इसके बाद चोर पूरा घर छान मारता है, इस घर में इस चोर को न पैसे मिलते है और नाही कोई गहने , जिसके कारण कुछ नहीं मिलने से चोर सीसीटीवी के सामने नाराजगी व्यक्त करता है. इसके बाद चोर जाते समय कुछ ऐसा करता है की अब इस चोर की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. ये भी पढ़े :Meerut Video: टोल मांगने पर सब-इंस्पेक्टर ने तान दी कर्मचारियों पर पिस्टल, उत्तरप्रदेश के मेरठ की घटना का वीडियो आया सामने

देखें वीडियो :

इस वीडियो में आप देख सकते है की चोर घर में चोरी के लिए जब घुसता है तो उसका चेहरा रुमाल से ढका हुआ होता है. पूरा घर खंगालने के बाद भी उसे कुछ नहीं मिलता, जिसके बाद वो फ्रिज से एक पानी की बोतल लेता है और टेबल पर 20 रुपये का नोट छोड़कर चला जाता है.

इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @umasudhir नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 94.1K लोगों ने देखा है. इस वीडियो पर लोगों ने कमेंट भी किये है. एक ने लिखा है , बहुत ही अच्छे स्वभाव का चोर है, दुसरे ने लिखा है .' ये एक बेहतर फाइनेंस मिनिस्टर बन सकता है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2024 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).