VIDEO: हादसे के दौरान देसी सुपरमैन मारी गजब की छलांग, डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी के बोनट पर गिरा स्कूटर सवार
एक लड़का स्कूटर चलाते हुए डिवाइडर से टकराने के बाद हवा में उछलता है और सामने से आ रहे लोडर के बोनट पर गिर जाता है. हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है.
आजकल सोशल मीडिया पर सीसीटीवी कैमरों द्वारा कैद किए गए वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में एक स्कूटर सवार डिवाइडर से टकराने के बाद हवा में उड़ता हुआ दिखता है और सामने से आ रहे लोडर के बोनट पर लैंड कर जाता है. यह अनोखा हादसा देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान होने के साथ-साथ हंसी से लोटपोट हो रहे हैं.
क्या है वीडियो में?
यह वीडियो "जहांगीर चौक फ्लाईओवर" के पास का बताया जा रहा है और इसे ‘@Jeriah__’ नाम के X अकाउंट पर अपलोड किया गया. वीडियो में दिखाया गया है कि स्कूटर सवार तेजी से अपनी गाड़ी चला रहा होता है, तभी वह डिवाइडर के किनारे पर चढ़ जाता है. इसके बाद, स्कूटर हवा में उड़ता है और सामने से आ रहे लोडर से टकरा जाता है. हैरानी की बात यह है कि सवार बिना किसी चोट के लोडर के बोनट पर सुरक्षित लैंड कर जाता है.
Jahangir chowk near flyover😱😱 pic.twitter.com/Evr9X1SVjs
— ᒍEᖇIᗩᕼ (@Jeriah__) November 27, 2024
सोशल मीडिया पर फनी रिएक्शन
इस वीडियो को अब तक 1.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 9,000 से अधिक लाइक्स मिले हैं. लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “भाई लकी था, बोनट पर गया, नीचे नहीं.” दूसरे ने मजाक में कहा, “2025 में फ्लाइंग कार्स आएंगी, लेकिन फिलहाल हमारे पास फ्लाइंग स्कूटर है.” किसी ने कहा, “एक सेकंड के लिए भाई को लगा कि वो बिल्ली है.” वहीं, एक और कमेंट था, “इंडिया बिगिनर्स के लिए नहीं है.”
डिस्क्लेमर: यह लेख वायरल वीडियो पर आधारित है. इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2024 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

