वायरल

खुद को जोखिम में डालकर पानी में डूब रहे कुत्ते की शख्स ने बचाई जान, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल (Watch Viral Video)

कुत्ते अगर इंसानों के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर सकते हैं तो क्या इंसान उसकी बचाने के लिए खुद को जोखिम में डाल सकता है? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी कहेंगे कि इंसान भी कुत्ते की जान बचाने के लिए खुद को जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटते हैं. इस दिलचस्प वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है.

खुद को जोखिम में डालकर पानी में डूब रहे कुत्ते की शख्स ने बचाई जान, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल (Watch Viral Video)
शख्स ने कुत्ते की बचाई जान (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: पालतू कुत्तों (Pet Dogs) को इंसानों का सबसे अच्छा और वफादार दोस्त माना जाता है, क्योंकि मालिक को खतरे में देखकर कुत्ता उसे बचाने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डालने से नहीं कतराता है. कुत्तों (Dogs) की वफादारी के आपने कई वीडियो और बेहतरीन उदाहरण पहले भी देखे होंगे. कुत्ते अगर इंसानों के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर सकते हैं तो क्या इंसान उसकी बचाने के लिए खुद को जोखिम में डाल सकता है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख आप भी कहेंगे कि इंसान भी कुत्ते की जान बचाने के लिए खुद को जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटते हैं. इस दिलचस्प वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है.

आईएफएस सुशांत नंदा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- लोग अक्सर भूल जाते हैं कि दया नि:शुल्क है. शेयर किए जाने के महज कुछ ही घंटे में यह वीडियो वायरल हो गया. इसे अब तक 26.7K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 389 रीट्वीट और 3,624 लाइक्स मिल चुके हैं. यह वीडियो तेजी से लोगों का दिल जीत रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: घास के ढेर से जंगल में अकेले खेलते दिखा नन्हा हाथी, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता पानी में डूब रहा है, जिसे बचाने के लिए शख्स खुद को जोखिम में डालकर पानी में उतरता है. वह पहले अपने पैरों से कुत्ते को पकड़ने की कोशिश करता है, फिर अपने एक हाथ से खींचकर शख्स कुत्ते को पानी से बाहर निकलता है, जिसके बाद ऊपर मौजूद लोग कुत्ते को पकड़ लेते हैं और इस तरह से कुत्ते की जान बच जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2021 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).