देश

Tharali Landslide Video: खतरा अभी टला नहीं! उत्तराखंड के थराली में फिर हुआ भूस्खलन, बाल-बाल बचे तहसील अधिकारी

वीडियो में उप-विभागीय मजिस्ट्रेट पंकज भट्ट और अन्य अधिकारी जरूरी दस्तावेजों के साथ सुरक्षित स्थान की ओर भागते नजर आ रहे हैं.

Tharali Landslide Video: खतरा अभी टला नहीं! उत्तराखंड के थराली में फिर हुआ भूस्खलन, बाल-बाल बचे तहसील अधिकारी
Photo- @askbhupi/X

Tharali Landslide Video: उत्तराखंड के थराली में सोमवार को अचानक हुए भूस्खलन (Uttarakhand Landslide Alert) से हड़कंप मच गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में उप-विभागीय मजिस्ट्रेट पंकज भट्ट और अन्य अधिकारी जरूरी दस्तावेजों के साथ सुरक्षित स्थान की ओर भागते नजर आ रहे हैं. भारी बारिश और बादल फटने के कारण इलाके में खतरा अभी भी बना हुआ है. स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गई. पिछले कुछ दिनों में इलाके के कई घर और इमारतें मलबे में दब गई हैं और दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है और मलबा हटाने के लिए राहत कार्य जारी है.

मौसम विभाग ने भी इलाके में भारी बारिश (Uttarakhand Rain Alert) और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से पहले बचाव संभव हो सके.

ये भी पढें: Chamoli Cloud Burst: चमोली के थराली में बादल फटने से भारी तबाही, सीएम धामी बोले- स्थिति पर नजर

उत्तराखंड के थराली में अचानक लैंडस्लाइड

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2025 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).