Thar Jeep Climbed The Electric Pole: कार ने जीप को मारी ऐसी टक्कर की सीधे इलेक्ट्रिक के पोल पर चढ़ गई थार, देखें गुरुग्राम के एक्सीडेंट का अजीब वीडियो
Credit - (Twitter -X)

Thar Jeep Climbed The Electric Pole: आपने कई तरह के भयानक एक्सीडेंट देखें होंगे. लेकिन गुरुग्राम में एक ऐसा एक्सीडेंट सामने आया है. जिसको देखने के बाद देखनेवाले भी हैरत में पड़ गए है. आप देख सकते है की एक थार जीप सीधे इलेक्ट्रिक के पोल पर चढ़ गई है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोचने पर मजबूर हो गए है की आखिर ये जीप पोल पर कैसे चढ़ गई.

दरअसल एक होंडा कार और एक महिला की थार जीप के बीच एक्सीडेंट हुआ. एक्सीडेंट में महिला की थार जीप सीधे सड़क के बाजू के लगे इलेक्ट्रिक के पोल पर चढ़ गई. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ये भी पढ़े :Himachal: सोलन में कार पार्किंग करते समय हुआ हादसा, 30 फीट नीचे खाई में गिरी गाड़ी; Video

देखें वीडियो :

जानकारी के मुताबिक़ गुरुग्राम के गोल्ड कोर्स रोड एक्सटेंशन के पास दो गाडियों की टक्कर हुई. आंचल गुप्ता नाम की महिला थार जीप चला रही थी, इसी दौरान एक होंडा कार ने महिला की थार को टक्कर मारी दी. इसके बाद महिला का कार से नियंत्रण छुट गया और जीप सीधे इलेक्ट्रिक के पोल पर चढ़ गई. एक्सीडेंट होते ही महिला ने सतर्कता दिखाते हुए नीचे छलांग लगाई, जिसके कारण महिला को कुछ नहीं हुआ.

जो वायरल वीडियो आप देख रहे है, वो इस एक्सीडेंट के बाद सड़क से जानेवाले एक व्यक्ति ने बनाया है. बताया जा रहा है की महिला को टक्कर मारनेवाली कार में दो लोग सवार थे, एक्सीडेंट के बाद दोनों फरार हो गए. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @ShivrattanDhil1 के 'ट्विटर एक्स ' हैंडल से शेयर किया गया है. जानकारी के मुताबिक़ अब तक किसी भी तरह की पुलिस शिकायत या फिर जांच इस मामले में सामने नहीं आई है. इस वीडियो को अब तक 85 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है.