देश

Ballia News: शादी समारोह में कूलर की हवा खाने को लेकर भिड़े बराती-घराती, दुल्हन ने शादी से किया इनकार; यूपी के बलिया का मामला

यूपी के बलिया से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां कूलर की हवा खाने के चक्कर में एक दूल्हे को बिना दुल्हन बारात लेकर वापस लौटना पड़ा. पुलिस ने बताया कि बीते शुक्रवार को चितबड़ा गांव में एक शादी समारोह था. इस दौरान मैरिज हॉल में कूलर के सामने बैठने को लेकर घराती और बाराती आपस में भिड़ गए.

Ballia News: शादी समारोह में कूलर की हवा खाने को लेकर भिड़े बराती-घराती, दुल्हन ने शादी से किया इनकार; यूपी के बलिया का मामला
Credit -Pixabay

Ballia News: यूपी के बलिया से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां कूलर की हवा खाने के चक्कर में एक दूल्हे को बिना दुल्हन बारात लेकर वापस लौटना पड़ा. पुलिस ने बताया कि बीते शुक्रवार को चितबड़ा गांव में एक शादी समारोह था. इस दौरान मैरिज हॉल में कूलर के सामने बैठने को लेकर घराती और बाराती आपस में भिड़ गए. इससे दुल्हन नाराज हो गई और उसने शादी से इनकार दिया. फिर दूल्हे को खाली हाथ बारात वापस लेकर जाना पड़ा.

इसके बाद किसी ने इस घटना की शिकायत पुलिस में कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस ने दूल्हे सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: Fight Video: फिरोजाबाद में शादी के दौरान दुल्हा-दुल्हन के घरवालों में जमकर हुई मारपीट, खाने की वजह से टूट गया रिश्ता

शादी समारोह में कूलर की हवा खाने को लेकर भिड़े बराती-घराती

थाना प्रभारी प्रशांत चौधरी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बुजुर्गों द्वारा काफी मनाने के बाद भी दुल्हन शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई. हालांकि, दूल्हा शादी के लिए तैयार था. अब इस मामले में पुलिस ने दूल्हा हुकुम चंद जायसवाल, उसके बहनोई पंकज जायसवाल, दुल्हन के पिता नन्द जी गुप्ता और उसके भाई राजेश गुप्ता के खिलाफ बीएनएस की धारा 126 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2024 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).