Testicles in Spaghetti? क्या इलिनोइस मुर्दाघर की सहायक लिंडा एंडर्स ने खाना पकाने की प्रतियोगिता जीतने के लिए भोजन में किया था मृत शरीर के अंडकोष का इस्तेमाल? जानें सच्चाई
काउंटी विलियमसन के लिए मुर्दाघर सहायक के रूप में काम करने वाली एक महिला को कथित तौर पर खाना बनाने की प्रतियोगिता जीतने के लिए पुरुष अंडकोष को स्पेगेटी में डालने के लिए गिरफ्तार किया गया था. जानें इस अजीब-गरीब घटना की सच्चाई क्या है?
Testicles in Spaghetti? रिपोर्ट्स के अनुसार, इलिनोइस मुर्दाघर (Illinois Morgue) सहायक ने वार्षिक स्पेगेटी कुक ऑफ (Spaghetti Cook-Off) यानी खाने की प्रतियोगिता जीतने के लिए शव से अंडकोष (Testicles) का इस्तेमाल किया. लिंडा एंडर्स (Linda Anders) नाम की महिला द्वारा बनाई गई स्पेगेटी चखने के बाद प्रतियोगिता के एक जज द्वारा प्रोस्थेटिक टेस्टिकल्स (Prosthetic Testicle) को खाने जैसा एहसास हुआ, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार किया गया था. वेबसाइट snopes.com ने इस अजीबो-गरीब कहानी में कितनी सच्चाई है इस पर शोध किया है. पेज ने दावा किया कि जिस स्थानीय समाचार ने इस घटना की सूचना दी थी उसके पेज पर डिस्क्लेमर था, जिसमें लिखा था, ‘मनगढ़ंत व्यंग्य समाचार पत्र और कॉमेडी वेबसाइट.’
देखें पोस्ट-
An Illinois morgue assistant named Linda Anders was said to have used testicles from corpses to help win an annual spaghetti cook-off. Only, the questionable event never occurred. https://t.co/IyRbdNmTQb
— snopes.com (@snopes) August 2, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2022 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

