Jabalpur Shocker: जबलपुर में महिला गैंगस्टर पीहु विश्वकर्मा का आतंक, अपने गुर्गों के साथ मिलकर पड़ोसी को किया अगवा; सामने आया CCTV VIDEO
मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला गैंगस्टर ने अपने गैंग के साथ मिलकर एक युवक को सरेआम पीटा और उसे तलवार की नोक पर अगवा कर लिया.
Jabalpur Shocker: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला गैंगस्टर ने अपने गैंग के साथ मिलकर एक युवक को सरेआम पीटा और उसे तलवार की नोक पर अगवा कर लिया. ये पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. Free Press Journal की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना जबलपुर के गोरखपुर इलाके की है, जहां आरोपी महिला गैंगस्टर पीहु विश्वकर्मा और उसके गुर्गों ने युवक मनोज शर्मा को उसके घर के बाहर बुरी तरह पीटा. इसके बाद, उसने युवक को एक स्कूटी पर बिठाकर अगवा कर लिया.
इस हमले की वजह यह थी कि मनोज शर्मा ने कुछ दिन पहले पीहु के घर के पास हो रही अवैध गतिविधियों पर विरोध जताया था. इससे नाराज होकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया.
जबलपुर में महिला गैंगस्टर पीहु विश्वकर्मा का आतंक
#WATCH | MP: Lady Gangster Abducts Neighbour On Sword-Point, Thrashes Him After He Objects To Illegal Activities In Jabalpur#madhyapradesh #MPNews #jabalpur pic.twitter.com/uyDp7y9lCo
— Free Press Madhya Pradesh (@FreePressMP) November 16, 2024
वायरल वीडियो में पीहु और उसके गैंग के लोग लाल जैकेट और गुलाबी सूट में नजर आ रहे हैं. वे युवक के घर के बाहर पत्थर फेंकते हैं, तलवार और लाठियां लहराते हुए घर में घुस जाते हैं और फिर उसे बाहर खींचते हुए ले जाते हैं. हालांकि, घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीहु विश्वकर्मा, विक्की सोनकर और उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए एक जुलूस भी निकाला और लोगों को भयमुक्त करने की कोशिश की.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2024 10:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

