वायरल

तेलंगाना में एक्स बॉयफ्रेंड को देख फिर जागा दुल्हन का प्यार, शादी कैंसल कर मंडप से भागी

तेलंगाना में चल रहे एक शादी समारोह में दूल्हा, दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाने ही वाला था कि दुल्हन को अचानक हॉल में अपना एक्स बॉयफ्रेंड नजर आ गया. इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया.

तेलंगाना में एक्स बॉयफ्रेंड को देख फिर जागा दुल्हन का प्यार, शादी कैंसल कर मंडप से भागी
प्रतीकात्मक तस्वीर ((Photo Credits: Pexels))

तेलंगाना में हो रही एक शादी ने अचानक नाटकीय मोड़ ले लिया. हंसी-खुशी चल रही शादी की रस्मों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन अपनी ही शादी छोड़ उठ खड़ी हुई. दरअसल, तेलंगाना में चल रही एक शादी में दुल्हन को अपना एक्स बॉयफ्रेंड दिख गया. एक्स बॉयफ्रेंड को देखते ही दुल्हन ने शादी न करने का फैसला लिया. लड़की के घरवालों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन दुल्हन ने उनकी एक न सुनी.

खबरों के मुताबिक, यह घटना पिछले शुक्रवार को तेलंगाना के वानापार्टी जिले के चारलापल्ली गांव की है. वहां शादी की रस्में चल रही थीं और जैसे ही दूल्हा, दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाने वाला था, उसी समय दुल्हन ने कहा कि वह यह शादी नहीं कर सकती. उसके परिवार वालों और रिश्तेदारों ने उसे खूब समझाने की कोशिश की, लेकिन वह हॉल से बाहर निकल गई. उसके घरवालों का कहना है कि लड़की का एक्स बॉयफ्रेंड शादी हॉल में मौजूद था. उसे वहां देखने के बाद ही लड़की ने यह फैसला लिया. शादी में आए एक मेहमान ने कहा- ''हमने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया.''

ऐसे अजीब तरह से शादी का कैंसिल होना कोई नई बात नहीं है. कुछ समय पहले सूरत में एक जोड़ा इसलिए शादी नहीं कर पाया क्योंकि शादी से पहले दूल्हे के पिता और दुल्हन की मां फरार हो गए थे. दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे और अपने बच्चों की शादी से कुछ दिनों पहले ही दोनों भाग गए. बाद में उन्होंने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2020 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).