तेजप्रताप यादव के संगीत में थिरका पूरा यादव परिवार, देखें VIDEO
तेजप्रताप की शादी बिहार के ही एक राजनीतिक परिवार राज्य के मुख्यमंत्री रहे दरोगा प्रसाद राय की पोती और सारण की परसा सीट से आरजेडी के विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के साथ हो रही है
पटना: आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बडे बेटे तेजप्रताप यादव आज शादी के अटूट बंधन में बंध जाएंगे. वैसे पटना में तेज प्रताप की शादी की रस्म शुरू हो गई है. पूरा परिवार शादी के जश्न में डूबा हुआ है. गुरुवार को पूर्व मंत्री चंद्रिका राय के घर पर मेंहदी और संगीत की रस्में हुईं. संगीत के दौरान पूरे परिवार डांस फ्लोर पर एन्जॉय करते देखा गया.
संगीत के दौरान लालू के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी डांस करते हुए दिखे. परिवार के सभी सदस्य डांस फ्लोर पर थिरकते दिखे. तेजस्वी ने चॉकलेट कलर के कुर्ते और तेजप्रताप ने क्रीम कलर का कुर्ता पहन रखा है और दोनों भाई जमकर डांस कर रहे हैं.
वहीं एक विडियो में राबड़ी देवी भी अपनी बड़ी नतिनी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. राबड़ी देवी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है.
बता दें कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव इस समय पैरोल पर जेल से बाहर है. गुरुवार को ही अदालत ने उन्हें 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अदालत ने लालू यादव से अपना पासपोर्ट जमा करने को कहा है.
ज्ञात हो कि तेजप्रताप की शादी बिहार के ही एक राजनीतिक परिवार राज्य के मुख्यमंत्री रहे दरोगा प्रसाद राय की पोती और सारण की परसा सीट से आरजेडी के विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के साथ हो रही है. तेजप्रताप और ऐश्वर्या राय की सगाई 18 अप्रैल को पटना के एक होटल में हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2018 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

