Teacher Of The Year Award: रशियन टीचर ऑफ़ द इयर का अवार्ड में मिली पेनिस शेप वाली ग्लास ट्रॉफी को महिला ने किया रब, देखें वायरल वीडियो
टीचर ऑफ़ द इयर का खिताब बहुत ही प्रतिष्ठित खिताब है, लेकिन अवार्ड में मिली पेनिस शेप ग्लास ट्रॉफी को रगड़ने की कल्पना बड़ी ही अजीब है. कुछ ऐसा ही हाल ही में रूस में हुआ था. रशियन टीचर ऑफ़ द इयर अवार्ड में टीचर्स को ग्लास की पेनिस शेप ट्रॉफी रगड़नी पड़ी. रूसी शिक्षक ऑफ द ईयर पुरस्कारों में शिक्षकों को कांच की ट्रॉफियां रगड़नी पड़ीं.
- Read in
- English
टीचर ऑफ़ द इयर का खिताब बहुत ही प्रतिष्ठित खिताब है, लेकिन अवार्ड में मिली पेनिस शेप ग्लास ट्रॉफी को रगड़ने की कल्पना बड़ी ही अजीब है. कुछ ऐसा ही हाल ही में रूस में हुआ था. रशियन टीचर ऑफ़ द इयर अवार्ड में टीचर्स को ग्लास की पेनिस शेप ट्रॉफी रगड़नी पड़ी. रूसी शिक्षक ऑफ द ईयर पुरस्कारों में शिक्षकों को कांच की ट्रॉफियां रगड़नी पड़ीं. सखालिन द्वीप (Sakhalin island) में आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता दुर्भाग्य से गलत कारणों की वजह से बिगड़ गई. पेनिस शेप ग्लास की ट्रॉफी को रगड़ने का वीडियो ऑनलाइन शेयर किया गया, जिसके बाद से ये तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
स्थानीय मीडिया सूत्रों के रिपोर्ट अनुसार यहां नामांकित व्यक्तियों को ट्रॉफी छूने एक परंपरा है. क्रिस्टल ट्रॉफियां आमतौर पर एक पक्षी की तरह होती हैं, लेकिन इस साल की ट्रॉफी पक्षी कम और पेनिस अधिक दिखाई दे रही थी. एक के बाद एक टीचर मंच पर आए और ट्रॉफी को छुआ, इसे एक महिला स्टेज पर लेकर खड़ी थी. ट्रॉफी का आकार देखकर बहुत से लोगों की भौंहे खड़ी हो गईं. इस वीडियो को टीवी होस्ट सर्गेई मिनेव (Sergey Minaev) ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है और इस पर उन्होंने कुछ मजेदार कमेंट्स भी किए हैं. उन्होंने महिलाओं द्वारा ग्लास शेप पेनिस को रगड़ने पर मजाक भी उड़ाया और यह भी कहा कि ये देख कर उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे अपने रिजनल मॉडल के लिए कुछ रिजनल पोर्नहब (PornHub) अवार्ड है"
देखें वीडियो:
क्या आपको नहीं लगता ट्रॉफी पकड़ने वाली महिला भी एक पॉइंट पर कंफर्ट फील नहीं करती है. वीडियो वायरल होने के बाद आयोजकों ने भी सहमति व्यक्त की है कि ट्रॉफी का आकार बहुत ही अजीब है. इसका आकर पुरुष लिंग से मिलता है. हिस्ट्री और सोशल स्टडीज की टीचर इरिना सरायकिना (Irina Saraikina) में ये अवार्ड जीता. लेकिन इस अवार्ड के साथ सभी खर्चों सहित लंदन की ट्रिप फ्री मिली, इसलिए वो बहुत खुश हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2020 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

