वायरल

Viral Video: पेड़ की डाल पर मजे से डोनट खाती दिखी गिलहरी, मनमोहक वीडियो देख बन जाएगा दिन

सोशल मीडिया पर डोनट खाती गिलहरी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गिलहरी एक ऊंचे पेड़ की डाली पर आराम से बैठकर डोनट का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं. यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग बार-बार इसे देखना पसंद कर रहे हैं.

Viral Video: पेड़ की डाल पर मजे से डोनट खाती दिखी गिलहरी, मनमोहक वीडियो देख बन जाएगा दिन
डोनट खाती गिरहरी (Photo Credits: Instagram)

Squirrel Eats Donut Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों, पशु-पक्षियों से जुड़े कई दिलचस्प वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इनमें कई वीडियो इतने मनमोहक होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है. खासकर, अगर किसी के घर आंगन में गिलहरी (Squirrel) आ जाती है तो वो नजारा देखने में काफी मनमोहक लगता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर डोनट (Donut) खाती गिलहरी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गिलहरी एक ऊंचे पेड़ की डाली पर आराम से बैठकर डोनट का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं. यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग बार-बार इसे देखना पसंद कर रहे हैं.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर viralhog नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. वैसे आपने गिलहरी जैसे जीव को मेवे और फल खाते देखा होगा, लेकिन डोनट खाने वाला यह नजारा वाकई दुर्लभ है. यह भी पढ़ें: प्यास से तड़पती गिलहरी ने हाथ जोड़कर लगाई गुहार, शख्स ने बोतल से पिलाया पानी (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ViralHog (@viralhog)

इस वीडियो को एक शख्स ने नीचे अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे रिकॉर्ड किया है. बताया जा रहा है कि जब वो शख्स वहां से गुजर रहा था तो उसकी नजर डोनट खाती गिलहरी पर पड़ी और उसने इस अद्भुत नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गिलहरी पेड़ की ऊंची डाली पर बैठकर बड़े ही मजे से डोनट खा रही है. इस दौरान उसका अंदाज देखते ही बन रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2023 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).