वायरल

Viral Video: पिता के सामने ही अपने लिए पैग बनाने लगा बेटा, फिर जो हुआ... देखकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

सोशल मीडिया पर प्रैंक का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बेटा अपने पिता के सामने बैठकर खुद के लिए पैग बनाने लगता है और उसके बाद जो होता है उसे देखकर आप यकीनन हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.

Viral Video: पिता के सामने ही अपने लिए पैग बनाने लगा बेटा, फिर जो हुआ... देखकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
पिता के सामने अपने लिए पैग बनाता बेटा (Photo Credits: Instagram)

Prank Viral Video: इंटरनेट के इस आधुनिक दौर में सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं. लोगों के बीच छाने और वीडियो बनाने के लिए लोग सभी तरह के हथकंडे आजमा लेते हैं. कभी डांस करके, कभी मस्ती-मजाक करके तो कभी प्रैंक (Prank) करके लोग वीडियो बनाते हैं, जिसमें वो अपने परिवार को भी शामिल कर लेते हैं. हालांकि कई बार प्रैंक फेल भी हो जाते हैं और उन्हें लेने के देने पड़ जाते हैं. सोशल मीडिया पर प्रैंक का एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बेटा (Son) अपने पिता (Father) के सामने बैठकर खुद के लिए पैग बनाने लगता है और उसके बाद जो होता है उसे देखकर आप यकीनन हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ss_king746 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस 1.4 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- अकेला-अकेला लग जाएगा तो बाप गुस्सा ही करेगा भाई, जबकि दूसरे ने लिखा है- भाई मौत को छूकर झट से वापस आ गया. यह भी पढ़ें: Viral Video: जन्मदिन पर बर्थडे बॉय के साथ दोस्तों ने किया मजेदार प्रैंक, केक काटते समय हो गया ऐसा कांड

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @ss_king746

दरअसल, वायरल हो रहा यह वीडियो पिता और बेटे से जुड़ा है, जिसमें बेटा अपने पिता के सामने बैठकर पैग बनाने लगता है. आप देख सकते हैं कि पिता टीवी देखने में व्यस्त हैं, तभी उनका बेटा शराब की बोतल और एक ग्लास लेकर जमीन पर बैठ जाता है और वो ग्लास में पैग बनाने लगता है. उसकी हरकत को उसके पिता ध्यान से देखते हैं और जब उससे पूछते हैं तो वो कहता है कि वो अपने लिए पैग बना रहा है, इस पर पिता को गुस्सा आ जाता है और वो उसे मारने पर उतारू हो जाते हैं, जिसके बाद बेटा पिता को समझाता है कि वो सिर्फ उनके साथ मजाक कर रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2023 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).