Viral Video: अपनी बूढ़ी मां को गोद में उठाकर भगवान के दर्शन कराने मंदिर पहुंचा बेटा, भावुक करने वाला वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक भावुक करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी बुजुर्ग मां को बच्चे की तरह गोद में उठाकर उसे भगवान के दर्शन कराने के लिए मंदिर ले जाता है. यह वीडियो लोगों को काफी इमोशनल कर रहा है.
Viral Video: जब बच्चे का जन्म होता है तब माता-पिता (Mother-Father) उसे हमेशा अपने सीने से लगाकर रखते हैं. बच्चे को किसी तरह की तकलीफ न हो, इसके लिए माता-पिता हर मुसीबत से लड़ने के लिए तैयार रहते हैं. खासकर मां की अगर बात की जाए तो वो अपने बच्चे को हमेशा गोद में लेकर कहीं भी जाती है और वही सबसे पहले बच्चे को अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाती है. बड़े हो जाने के बाद कुछ ही बच्चे ऐसे होते हैं जो अपने माता-पिता के बुढ़ापे का सहारा बनते हैं और उनका अच्छे से ख्याल रखते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक भावुक करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी बुजुर्ग मां को बच्चे की तरह गोद में उठाकर उसे भगवान के दर्शन कराने के लिए मंदिर (Temple) ले जाता है. यह वीडियो लोगों को काफी इमोशनल कर रहा है.
इमोशनल कर देने वाले इस वीडियो को एक्स पर @gulzar_saheb नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बेटे ने अपनी मां को अपनी गोद में बच्चे की तरह उठाकर भगवान के दर्शन करवाए. शेयर किए जाने के बाद अब तक इस वीडियो को 68.4k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: भारी बारिश के बीच फुटपाथ पर सब्जी बेचती दिखी बुजुर्ग महिला, वीडियो देखने के बाद भूल जाएंगे आप अपना डिप्रेशन
मां को गोद में उठाकर दर्शन कराने मंदिर ले गया बेटा
बेटे ने अपनी माँ को अपनी गोद में
बच्चे की तरह उठाकर भगवान के दर्शन करवाए 🙏 pic.twitter.com/KJJjBke9UY
— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) November 15, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी बूढ़ी मां को बच्चे की तरह गोद में उठाकर मंदिर पहुंचता है. अधेड़ उम्र का यह शख्स अपनी मां को गोद में उठाए हुए भगवान के दर्शन करा रहा है. बुजुर्ग महिला को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो चलने में असमर्थ है, इसलिए बेटे ने उसे अपने गोद में उठाया है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग इमोशनल हो गए. लोगों का कहना है कि यह घटना मां के प्रति गहरी श्रद्धा, प्रेम और सम्मान को दर्शाती है. मां को गोद में उठाकर मंदिर ले जाना, यह दिखाता है कि ये शख्स अपने कर्तव्य और भावनात्मक जुड़ाव को समझता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2024 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

