वायरल

Snake Video: सिंगर कर रही थी सांपों के साथ शूट, अचानक एक स्नेक ने गुस्से महिला को डंसा, देखें भयानक वीडियो

जानवरों के साथ काम करना बहुत खतरनाक है, विशेष रूप से रेंगेने वाले के साथ. कभी कभी कुछ चीजें इतनी भयावह हो जाती हैं कि इसका किसी ने अंदाजा नहीं लगाया होता है. हाल ही में, "बिच डोन्ट बी मैड" गाने की सिंगर माएता (Maeta) को एक सांग वीडियो की शूटिंग के दौरान एक चौंकाने वाले अनुभव का सामना करना पड़ा....

Snake Video: सिंगर कर रही थी सांपों के साथ शूट, अचानक एक स्नेक ने गुस्से महिला को डंसा, देखें भयानक वीडियो
शूट करते वक्त सांप ने मॉडल को काटा (Photo Credits: Twitter)

वाशिंगटन: जानवरों के साथ काम करना बहुत खतरनाक है, विशेष रूप से रेंगेने वाले के साथ. कभी कभी कुछ चीजें इतनी भयावह हो जाती हैं कि इसका किसी ने अंदाजा नहीं लगाया होता है. हाल ही में, "बिच डोन्ट बी मैड" गाने की सिंगर माएता (Maeta) को एक सांग वीडियो की शूटिंग के दौरान एक चौंकाने वाले अनुभव का सामना करना पड़ा, जब उनकी ठुड्डी पर एक सांप ने उन्हें बुरी तरह से काट लिया. इस वीडियो में वह सांपों से घिरी हुई थीं. गनीमत थी कि ये सांप जहरीले नहीं थे. दुनिया के साथ अपने अनुभव को साझा करते हुए, 21 वर्षीय गायिका ने ट्विटर पर इस पल की 5 सेकंड की एक क्लिप पोस्ट की और लिखा, "फिर कभी नहीं." उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा." यह भी पढ़ें: सांप से खिलवाड़! नागराज को रस्सी बनाकर लड़के ने किया यह काम, Viral Video देख आपकी रूह कांप उठेगी

वीडियो में सिंगर को ब्लैक रंग की लेस वाली ड्रेस में फर्श पर लेटे हुए देखा जा सकता है. जैसे ही उनके ऊपर ब्लैक सांप रखा जाता है वो मुस्कुराती हैं उसके बाद सफ़ेद सांप रखा जाता है. फिर अचानक से ब्लैक सांप उनकी ठूड्डी पर काट लेटा है. 20 दिसंबर को ट्विटर पर पोस्ट किए जाने के बाद से इस वीडियो को 8.9 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इंस्टाग्राम पर इस क्लिप को अब तक 442k से अधिक बार देखा जा चुका है.

देखें वीडियो:

साल 2021 माएटा के लिए एक बड़ा साल था. People.com के अनुसार, सिंगर को इस साल की शुरुआत में Jay-Z के Roc Nation में साइन किया गया था. उन्होंने अपना पहला एल्बम हैबिट्स भी जारी किया जिसमें "Teen Scene,” “Toxic” and “Habits" जैसे ट्रैक शामिल हैं. सोशल मीडिया पर माएटा का यह वीडियो वायरल हो गया है. और लोग इस वीडियो को देखकर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2021 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).