सांप से खिलवाड़! नागराज को रस्सी बनाकर लड़के ने किया यह काम, Viral Video देख आपकी रूह कांप उठेगी
हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में सांप के साथ लड़के के द्वारा खिलवाड़ करने का एक खौफनाक मंजर देखने को मिला है. वीडियो में एक लड़का सांप को रस्सी बनाकर उससे रस्सीकूद खेलता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर यकीनन किसी भी रूह कांप उठेगी.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक तरफ जहां इंसानों और जानवरों की दोस्ती के कई दिलचस्प वीडियो देखने को मिलते हैं तो वहीं दूसरी तरफ जानवरों या पशु-पक्षियों के साथ इंसानों द्वारा खिलवाड़ करने के कई हैरान करने वाले नजारे भी देखने को मिल जाते हैं. बात करें सांप की तो सांपों (Snakes) की कई प्रजातियां बेहद खतरनाक और जहरीली होती हैं, इसलिए अधिकांश लोग सांपों से दूर ही रहना पसंद करते हैं, लेकिन कई लोग जहरीले सांपों (Venomous Snake) से भी खौफ नहीं खाते हैं और उनके साथ खिलवाड़ करते दिखाई देते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में सांप (Snake) के साथ लड़के के द्वारा खिलवाड़ करने का एक खौफनाक मंजर देखने को मिला है. वीडियो में एक लड़का सांप को रस्सी बनाकर उससे रस्सीकूद खेलता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर यकीनन किसी भी रूह कांप उठेगी.
इस वीडियो को पत्रकार दिवाकर शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन के जरिए इसे काफी खौफनाक बताया है. इस वीडियो को अब तक 1.1K व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो महाराष्ट्र के किसी स्थान का बताया जा रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए लड़के के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. यह भी पढ़ें: सैंटा क्लॉज की टोपी पहने हुए सांप का मनमोहक वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख आप भी कहेंगे ‘सो क्यूट’ (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
This is horrible!!! #snake pic.twitter.com/Idcd0611kf
— Diwakar Sharma (@DiwakarSharmaa) December 16, 2021
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपने एक हाथ से सांप का मुंह पकड़ता है और दूसरे हाथ से उसकी पूंछ को पकड़ता है. दोनों हाथों से सांप को लड़का इस तरह से पकड़ता है, जैसे उसने सांप नहीं रस्सी पकड़ी है. इसके बाद वो सांप को रस्सी बनाकर रस्सीकूद खेलने लगता है. ऐसा करते वक्त लड़के के चेहरे में खौफ के बजाय हंसी देखने को मिलती है. भले ही लड़का सांप को रस्सी बनाकर रस्सीकूद का आनंद ले रहा है, लेकिन लोग उसकी इस हरकत से बेहद खफा हो गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2021 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

