सैंटा क्लॉज की टोपी पहने हुए सांप का मनमोहक वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख आप भी कहेंगे ‘सो क्यूट’ (Watch Viral Video)
क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान इंटरनेट पर सैंटा क्लॉज की टोपी पहने हुए एक अनोखे सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी यकीनन सो क्यूट कहने पर मजबूर हो जाएंगे. इस वीडियो को वायरल हॉग ने यूट्यूब पर शेयर किया है, जो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है.
Snake Viral Video: आपने सोशल मीडिया (Social Media) पर अब तक सांपों (Snakes) के डांस और लड़ाई-झगड़े वाले वीडियो देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी किसी सांप (Snake) को सैंटा क्लॉज (Santa Claus) की टोपी पहने हुए देखा है? पूरी दुनिया में 25 दिसंबर को क्रिसमस (Christmas) का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है और इस दौरान बच्चों से लेकर बड़ों तक, अधिकांश लोग सैंटा क्लॉज बनते हैं और उनकी टोपी पहनकर इस त्योहार को खास बनाने की कोशिश करते हैं. क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान इंटरनेट पर सैंटा क्लॉज की टोपी पहने हुए एक अनोखे सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी यकीनन सो क्यूट कहने पर मजबूर हो जाएंगे. इस वीडियो को वायरल हॉग ने यूट्यूब पर शेयर किया है, जो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है.
इस वीडियो के साथ वायरल हॉग ने जानकारी दी है कि वीडियो में नजर आ रहे सांप का नाम किर्बी है. यह 5 वर्षीय नर स्नो मॉर्फ वेस्टर्न हॉग्नोज है. वीडियो को मनोरंजन के लिए लिया गया था. टोपी को आटे से बनाया गया है और पानी का उपयोग करके उसके सिर पर चिपका दिया गया है. इस वीडियो को अब तक 32,241 व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: ड्रामेबाज सांप! अपनी नौटंकी से नागराज ने जीता सबका दिल, Viral Video देख आप भी कहेंगे कि ये किसी एक्टर से कम नहीं
देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्यारा सा सांप यहां-वहां घूम रहा है और उसके सिर पर सैंटा क्लॉज की टोपी नजर आ रही है. सैंटा क्लॉज की टोपी पहने हुए सांप को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि वो भी जश्न के पूरे मूड में है. घर में घूमते-घूमते सांप एक शख्स की हथेली पर आकर रूक जाता है और सामने की तरफ देखता है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि वो कैमरे के लिए पोज कर रहा है. यह मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2021 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

