Viral Video: थैली के अंदर सोने के सिक्कों की रक्षा करता दिखा सांप, वीडियो देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप थैली के अंदर सोने के सिक्कों की रक्षा करता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को देखकर यकीनन आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी.
Viral Video: आपने ऐसी कई कहानियां सुनी होंगी, जिसमें दावा किया जाता रहा है कि सांप (Snake) खजाने की रक्षा करते हैं और जो भी उस खजाने को निकालने की कोशिश करता है, उस पर सांप हमला कर देते हैं. प्राचीन धर्म ग्रंथों और लोक कथाओं में खजाने के साथ सांप के कनेक्शन वाली कहानियां काफी सुनने को मिलती हैं, लेकिन रियल लाइफ में क्या आपने कभी हकीकत में सांप को खजाने की रक्षा करते देखा है? दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक सांप थैली के अंदर सोने के सिक्कों (Gold Coins) की रक्षा करता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को देखकर यकीनन आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को the_best_archaeologist नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 70 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है. इस वीडियो को देख लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं. कुछ लोग इसे सच मान रहे हैं तो वहीं कई लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि शख्स को सच में इस तरह से कोई खजाना मिला होगा. यह भी पढ़ें: Viral Video: जू में दिखा दो मुंह वाला दुर्लभ सांप, शख्स पर हमला करने की नागराज ने की कोशिश
खजाने की रक्षा करता सांप
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मशीन की मदद से जमीन के नीचे गड़े खजाने की खोज कर रहा है, वो एक-एक कर पत्थरों को हटाता है. वो एक बड़े से पत्थर को हटाता है, फिर जमीन की खुदाई करता है, तभी उसे एक छोटी थैली दिखाई देती है, जब वो थैली की रस्सी को खोलता है तो उसके अंदर से एक सांप बाहर निकलकर भागने लगता है. सांप के जाने के बाद शख्स जब थैली के अंदर देखता है तो उसके अंदर ढेर सारे सोने के सिक्के दिखाई देते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2024 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

