Viral Video: जू में दिखा दो मुंह वाला दुर्लभ सांप, शख्स पर हमला करने की नागराज ने की कोशिश
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चिड़ियाघर में दो मुंह वाला दुर्लभ सांप दिखाई दिया. शख्स ने इस दुर्लभ सांप को अपने हाथ में लिया तो सांप उस पर अटैक करने लगा. हैरान करने वाला वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है.
Viral Video: दुनिया भर में सांपों (Snakes) की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें कई प्रजाति के सांप बेहद खतरनाक और जहरीले होते हैं. हालांकि कई सांप (Snake) बिना जहर वाले होते हैं, लेकिन अगर कोई उन्हें छेड़ता है तो वो फिर उन्हें काटने से पीछे नहीं हटते हैं. अगर सांप जहरीला हुआ तो उसके जहर से किसी की भी मौत हो सकती है. ऐसे में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक चिड़ियाघर में दो मुंह वाला दुर्लभ सांप (Rare Two Headed Snake) दिखाई दिया. शख्स ने इस दुर्लभ सांप को अपने हाथ में लिया तो सांप उस पर अटैक करने लगा. हैरान करने वाला वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है.
इस वीडियो को jayprehistoricpets नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- बेहद सुंदर, इन्हें बचाएं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- इस बार हमें तीन मुंह वाली मछली देखनी है. यह भी पढ़ें: Viral Video: गहरी नींद में सो रही महिला के बालों में रेंगता दिखा सांप, नजारा देख उड़े लोगों के होश
जू में मिला दो मुंह वाला दुर्लभ सांप
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स चिड़ियाघर में खड़ा है और इसके हाथ में एक खतरनाक सांप है. इस सांप की खासियत यह है कि इस सांप के दो मुंह हैं. एक सिर और दो मुंह वाला यह सांप दुर्लभ है. शख्स इस सांप को हाथ में लेकर वीडियो बनवा रहा होता है, तभी अचानक से ये सांप शख्स पर हमला कर देता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2024 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

