नौटंकी! शख्स के छूते ही सांप ने की मरने की जबरदस्त एक्टिंग, Viral Video देख आप भी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे अपनी हंसी
नौटंकीबाज सांप (Photo Credits: Reddit)

Snake Did an Act of Dying: अभी तक तो आपने इंसानो को एक्टिंग (Acting) करते हुए देखा ही होगा, जिन्हें कलाकार के तौर पर जाना जाता है, लेकिन क्या आपने कभी किसी सांप (Snake) को एक्टिंग करते हुए देखा है और वो भी मरने का? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक नौटंकीबाज सांप का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो मरने का ऐसा नाटक करता है, जिसे देखकर किसी को भी यही लगेगा कि सच में सांप की मौत हो गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जैसे ही सांप को छूता है, वैसे ही सांप अपने शरीर को ढीला छोड़कर मरने का नाटक करने लगता है. वीडियो को देखने के बाद कई लोग सांप को नौटंकी और एक नंबर का ड्रामेबाज बता रहे हैं.

देखें वीडियो-