कमजोर दिलवाले इस वीडियो को न देखें: जहरीले कोबरा ने युवक को काटा, ICU में भर्ती
मामला गुजरात में वलसाड जिले के धरमपुर का है. जहां कबाड़ की एक दूकान में लोगों ने जहरीला कोबरा देखा. फिर क्या इस जहरीले सांप को देखने के बाद लोग डर गए
अहमदाबाद. देश में कई प्रकार के अलग अलग प्रजाति के सांप पाए जाते हैं, जिसमें से कुछ जहरीले होते हैं और कुछ नहीं. लेकिन अगर सांप पर नजर जाती है तो उसे देखते ही लोगों के मन में डर बैठ जाता है. सांप से छेड़खानी करना जान बन आती है. अगर आप के पास सांप पकड़ने का अनुभव नहीं हो तो उसे कभी पकड़ने की कोशिश न करें. एक बार इस वीडियो को देखें कैसे एक कोबरा ने कैमरे के आगे एक शख्स को दंश लिया.
मामला गुजरात में वलसाड जिले के धरमपुर का है. जहां कबाड़ की एक दूकान में लोगों ने जहरीला कोबरा देखा. फिर क्या इस जहरीले सांप को देखने के बाद लोग डर गए. ठीक उसी दौरान तुषार नामक एक शख्स वहां पहुंचा और सांप को पकड़ने की कोशिश करने लगा. उसे कामयाबी भी उसे मिली. एक लोहे की छड़ी के सहारे उसने सांप को पकड़ लिया और डब्बे में बंद करने लगा.
तुषार ने जैसे ही डब्बा बंद कर रहे थे उसी वक्त उनकी दाहिने उंगली पर सांप ने काट लिया. वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे उसके उंगली को सांप ने निगल रखा है. ठीक लेकिन सांप को पकड़ने वाला तुषार उसे जल्दी से डिब्बे में बंद कर के खुद बाइक पर बैठकर अस्पताल की तरफ निकल जाता है. फिलहाल खबरों के मुताबिक तुषार आईसीयू में भर्ती है और हालत नाजुक है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2018 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

