मोबाइल से निकलने लगा धुआं, फिर भी शख्स ने टाइप करना नहीं किया बंद, देखें हैरान करने वाला Viral Video
एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक शख्स अपने मोबाइल पर कुछ टाइप कर रहा होता है और तभी उससे धुआं निकलने लगता है, बावजूद इसके शख्स फोन पर टाइप करना बंद नहीं करता है.
Viral Video: स्मार्टफोन (Smartphone) आज हर किसी की महत्वपूर्ण जरूरत बन चुका है, इसलिए तो जिसे देखो वो अपने फोन में ही लगा रहता है. आज के इस दौर में अधिकांश लोग अपना ज्यादातर समय फोन पर ही बिताते हैं. फोन (Mobile Phone) पर लोगों का ज्यादातर समय सोशल मीडिया (Social Media) पर व्यस्त रहने में गुजर जाता है. बड़े तो बड़े अब तो छोटे बच्चे भी फोन में व्यस्त दिखाई देते हैं. इस बीच एक हैरान करने वाला वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक शख्स अपने मोबाइल पर कुछ टाइप कर रहा होता है और तभी उससे धुआं निकलने लगता है, बावजूद इसके शख्स फोन पर टाइप करना बंद नहीं करता है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sakhtlogg नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं इसके साथ ही अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज करा रहे हैं. एक शख्स ने लिखा है- शख्स के हाथ में मोबाइल के नीचे एक सिगरेट भी है उसी से धुआं निकल रहा है, जबकि दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है- फोन गर्म होने से आग लग गई. यह भी पढ़ें: AI Chatbot से 63 वर्षीय अमेरिकी शख्स ने की वर्चुअल शादी, दिलचस्प है यह डिजिटल लव स्टोरी
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपने मोबाइल फोन में कुछ टाइप कर रहा है, लेकिन तभी अचानक फोन से धुआं निकलने लगता है. यह देखने के बावजूद शख्स अपने फोन पर टाइपिंग जारी रखता है. इस वीडियो को देखने के बाद अधिकांश लोगों का यही कहना है कि फोन के नीचे शख्स के हाथ में जलती हुई सिगरेट है और उसी से धुआं निकल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2023 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

