वायरल

फ्रेंच फ्राई के टेस्ट में ऐसी खोई बच्ची कि खाते-खाते आ गई गहरी नींद, फिर जो हुआ... देखें मजेदार Viral Video

क्या आपने किसी बच्चे को खाते-खाते गहरी नींद में जाते हुए देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक बच्ची का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्ही सी बच्ची फ्रेंच फ्राई के स्वाद में कुछ इस कदर खो जाती है कि उसे गहरी नींद आ जाती है और फिर कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर आप मुस्कुरा देंगे.

फ्रेंच फ्राई के टेस्ट में ऐसी खोई बच्ची कि खाते-खाते आ गई गहरी नींद, फिर जो हुआ... देखें मजेदार Viral Video
फ्रेंच फ्राई खाते-खाते सोई बच्ची (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: बचपन के दिन बहुत सुहाने होते हैं, क्योंकि बचपन की कई चीजें जिंदगी भर के लिए यादगार बन जाती हैं. कई बार सोशल मीडिया (Social Media) पर बच्चों से जुड़े वीडियो (Children Video) देखकर हमें भी अपने बचपन के दिनों की याद आ जाती है. वैसे तो पढ़ाई करते-करते नींद की आगोश में चले जाना बहुत आम बात है, लेकिन क्या आपने किसी बच्चे को खाते-खाते गहरी नींद में जाते हुए देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक बच्ची का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्ही सी बच्ची फ्रेंच फ्राई (French Fry) के स्वाद में कुछ इस कदर खो जाती है कि उसे गहरी नींद आ जाती है और फिर कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर आप मुस्कुरा देंगे.

इस वीडियो को @FredSchultz35 नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- उस आखिरी फ्रेंच फ्राई ने लगभग उसे फूड कोमा में डाल दिया. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 28.4K व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. यह भी पढ़ें: नन्ही बच्ची ने पहली बार चखा पिज्जा का स्वाद, उसके मजेदार रिएक्शन ने जीता लोगों का दिल (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची फ्रेंच फ्राई खा रही है, लेकिन तभी अचानक उसे गहरी नींद आ जाती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले बच्ची फ्रेंच फ्राई पर सॉस लगाती है फिर उसे खाने लगती है. इसी बीच ऐसा लगता है जैसे वो फ्रेंच फ्राई के स्वाद में इस कदर खो जाती है कि उसे नींद आ जाती है, लेकिन बच्ची को वास्तव में इतनी गहरी नींद आ जाती है कि वो बैठे-बैठे पीछे की तरफ गिरने लगती है, तभी उसकी नींद खुल जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2022 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).