वायरल

Shocking! छात्रों की भीड़ के बीच स्कूल के ग्राउंड में अचानक Nude अवस्था में दौड़ने लगी महिला, जानें क्या है पूरा मामला

लेसी उथे नाम की महिला को 15 साल से कम उम्र के बच्चों के सामने नग्न अवस्था में दौड़ लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. इसे ई क्लास के घोर अपराध की श्रेणी में रखा गया है, जिसे जेल के समय तक दंडित किया जा सकता है. यह घटना जेफरसन काउंटी, मिसौरी के हेलियस कैथलिक हाई स्कूल के ग्राउंड में तब घटी जब वहां कक्षा 8वीं के 20 से अधिक छात्र मौजूद थे.

Shocking! छात्रों की भीड़ के बीच स्कूल के ग्राउंड में अचानक Nude अवस्था में दौड़ने लगी महिला, जानें क्या है पूरा मामला
महिला/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

एक महिला पर कथित तौर पर छात्रों की भीड़ के सामने स्कूल के खेल के मैदान में नग्न अवस्था (Naked) में दौड़ने का आरोप है. लोकल न्यूज आउटलेट KMIZ के अनुसार, लेसी उथे (Lacey Uthe) को बीते शुक्रवार को 15 साल से कम उम्र के बच्चों के सामने नग्न होकर दौड़ लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इसे ई क्लास के घोर अपराध की श्रेणी में रखा गया है, जिसे जेल के समय तक दंडित किया जा सकता है. यह घटना जेफरसन काउंटी (Jefferson County), मिसौरी (Missouri) के हेलियस कैथलिक हाई स्कूल (Helias Catholic High School) के ग्राउंड में तब घटी जब वहां कक्षा 8वीं के 20 से अधिक छात्र मौजूद थे. उनकी उम्र 13 से 14 साल के बीच बताई जा रही है. एक लोकल न्यूज स्टेशन द्वारा प्राप्त अदालती दस्तावेजों के अनुसार, घटना के दौरान कथित तौर पर महिला ने केवल एक स्कार्फ पहना था.

रिपोर्ट्स के अनुसार, Lacey Uthe नाम की महिला ने एक अधिकारी को बताया कि उसने हेरोइन का सेवन किया था और मदद की तलाश में अपने घर से नग्न अवस्था में ही बाहर निकल गई, क्योंकि उसे लगा कि वह मर जाएगी. कहा जाता है घर से भागकर महिला स्कूल के फुटबॉल स्टेडियम में कूद गई और भीड़ के सामने दौड़ने लगी, जहां 20 से भी ज्यादा स्कूली छात्र मौजूद थे. Lacey Uthe को जेल ले जाने से पहले मूल्यांकन के लिए अस्पताल ले जाया गया. यह भी पढ़ें: Murder For Refusing To Kiss: महिला को हुई किस करने की इच्छा, शख्स ने किया इनकार तो गुस्से में उतारा मौत के घाट

बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने जब इसकी पड़ताल की तो पता चला कि महिला किसी प्रकार की चिकित्सा समस्या से पीड़ित थी. एक अनिश्चित चिकित्सा प्रकरण के कारण महिला को एंबुलेंस द्वारा यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया. इसी तरह की एक अन्य घटना कथित पर पिछले हफ्ते कोलोराडो के डेनवर हवाई अड्डे पर देखने को मिली थी, जब एक नग्न महिला हवाई अड्डे के चारों और घूम रही थी और वहां मौजूद लोगों से बात कर रही थी. बताया गया कि जिस वक्त यह घटना घटी थी, उस वक्त महिला नशे में धुत थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2021 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).