देश

Shocking! जहरीले सांप ने काटा तो गुस्से में आकर शख्स ने नागराज को ही खा लिया, जानें इस बदले का क्या हुआ अंजाम

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एग अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जहां एक शख्स को सांप ने काट लिया तो गुस्साए शख्स ने सांप को ही खा लिया. सांप से बदला लेने वाला युवक पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है. हालांकि इस बदले की भावना ने शख्स को अस्पताल पहुंचा दिया. हालांकि राहत की बात तो यह है कि युवक की जान बाल-बाल बच गई.

Shocking! जहरीले सांप ने काटा तो गुस्से में आकर शख्स ने नागराज को ही खा लिया, जानें इस बदले का क्या हुआ अंजाम
सांप/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

रायगढ़: जहरीले सांप (Venomous Snake) का नाम सुनते ही कई लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं और अगर गलती से उनका किसी सांप (Snake) से सामना हो भी जाता है तो वो उससे अपनी जान बचाने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं. सांपों के काटने से लोगों के मरने की कई खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी शख्स द्वारा सांप को खाने की घटना के बारे में सुना है. दरअसल, छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायगढ़ जिले (Raigarh) से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जहां एक शख्स को सांप ने काट लिया तो गुस्साए शख्स ने सांप को ही खा लिया. सांप से बदला लेने वाला युवक पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है. हालांकि इस बदले की भावना ने शख्स को अस्पताल पहुंचा दिया.

बताया जा रहा है कि जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के ओंगना गांव में सनी देओल नाम के एक युवक के घर साफ-सफाई चल रही थी, उसी दौरान उसके घरवालों की नजर जहरीले करैत सांप पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने उसे मारकर दफना दिया. जब सनी देओल को इस बात की भनक लगी तो उसने जमीन में दफनाए गए सांप को बाहर निकाला और हाथ में पकड़ लिया, तभी अधरमरे सांप ने उसे काट लिया. यह भी पढ़ें: विशालकाय किंग कोबरा को झाड़ियों से खींचकर लाया शख्स, फिर सांप के साथ किया कुछ ऐसा… Viral Video देख आपके उड़ जाएंगे होश

अधमरे सांप द्वारा काटे जाने पर शख्स गुस्से से बेकाबू हो गया और उसने सांप के सिर को दांत से काटकर उसे निगल लिया. बदले की भावना से शख्स ने सांप को खा तो लिया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिवार वाले फौरन उसे अस्पताल ले गए. फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. युवक का इलाज करने वाले डॉक्टर भी हैरान हो गए. डॉक्टर का कहना है कि बरसात के मौसम में सांप काटने की शिकायतें अधिक मिलने के कारण ज्यादातर अस्पताल में सर्पदंश निवारक दवाइयां उपलब्ध है, जिसके कारण युवक की जान बच पाई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2021 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).