वायरल

विशालकाय किंग कोबरा को झाड़ियों से खींचकर लाया शख्स, फिर सांप के साथ किया कुछ ऐसा… Viral Video देख आपके उड़ जाएंगे होश

क्या कोई शख्स सांप के पीछे इस कदर पड़ सकता है कि उसे झाड़ियों से खींचकर ले आए और फिर उसके साथ कुछ ऐसा करे, जिसे देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स झाड़ियों से विशालकाय किंग कोबरा सांप को खींचकर सड़क पर ले आता है और फिर उसके साथ जो होता है, उसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे.

विशालकाय किंग कोबरा को झाड़ियों से खींचकर लाया शख्स, फिर सांप के साथ किया कुछ ऐसा… Viral Video देख आपके उड़ जाएंगे होश
किंग कोबरा सांप (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: किंग कोबरा (King Cobra) का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूटने लगते हैं, ऐसे में अगर यह जहरीला सांप (Venomous Snake) किसी के सामने आ जाए तो डर के मारे उसकी हालत खराब होना लाजमी है. हालांकि कई लोग इतने साहसी भी होते हैं, जिन्हें जहरीला सांपों (Snakes) को देखकर भी डर नहीं लगता है, लेकिन क्या कोई शख्स सांप के पीछे इस कदर पड़ सकता है कि उसे झाड़ियों से खींचकर ले आए और फिर उसके साथ कुछ ऐसा करे, जिसे देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स झाड़ियों से विशालकाय किंग कोबरा सांप को खींचकर सड़क पर ले आता है और फिर उसके साथ जो होता है, उसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे.

इस वीडियो को फिल्म अभिनेता प्रवीण डबास ने आईएफएस प्रवीण कास्वां को टैग करते हुए ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- हमें और अधिक वन्यजीव शिक्षा की आवश्यकता है. मुझे लगता है कि यह किंग कोबरा है… 22 जून को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 21.1K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 101 लोगों ने रीट्वीट और 597 लोगों ने लाइक किया है. यह भी पढ़ें: Video: अपने चूज़ों को बचाने के लिए खतरनाक किंग कोबरा से भीड़ गई मुर्गी, देखें जानलेवा लड़ाई का ये वीडियो

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय किंग कोबरा सड़क के किनारे टहल रहा था, लेकिन तभी उस पर कुछ लोगों की नजर पड़ती है और एक युवक दौड़कर किंग कोबरा को पकड़ने के लिए उसके पास पहुंचता है. हालांकि शख्स को अपने पास आता देख किंग कोबरा झाड़ियों में चला जाता है, लेकिन शख्स है कि उस सांप के फन को पकड़कर झाड़ियों से बाहर की तरफ खींचकर लाता है. ऐसे में एक और शख्स उसकी पूंछ को पकड़कर उसे झाड़ियों से बाहर निकालने में मदद करता है. किंग कोबरा को पकड़कर दोनों शख्स सड़क के बीचों-बीच रखकर उसकी लंबाई नापते हैं, फिर उसे प्लास्टिक के एक बोरे में बंद करने की कोशिश करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2021 09:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).