वायरल

Shocking! नवजात बच्चे का सिर मुंह में दबाकर जा रहा था कुत्ता, हैदराबाद के निवासी देखकर हो गए स्तब्ध

वनस्थलीपुरम (Vanasthalipuram) में सहारा कॉलोनी (Sahara Colony) के निवासी रविवार को एक गली के कुत्ते द्वारा एक बच्चे का सिर मुंह में दबाए देखकर लोग हैरान रह गए. वनस्थलीपुरम पुलिस ने कहा कि उन्होंने सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आईपीसी की धारा 318 (शरीर के गुप्त निपटान द्वारा जन्म छिपाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है....

Shocking! नवजात बच्चे का सिर मुंह में दबाकर जा रहा था कुत्ता, हैदराबाद के निवासी देखकर हो गए स्तब्ध
(Photo Credit : Pixabay)

हैदराबाद: वनस्थलीपुरम (Vanasthalipuram) में सहारा कॉलोनी (Sahara Colony) के निवासी रविवार को एक गली के कुत्ते द्वारा एक बच्चे का सिर मुंह में दबाए देखकर लोग हैरान रह गए. वनस्थलीपुरम पुलिस ने कहा कि उन्होंने सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आईपीसी की धारा 318 (शरीर के गुप्त निपटान द्वारा जन्म छिपाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.रविवार को मंसूराबाद (Mansoorabad) में एक दूध बूथ पर मौजूद कार्तिक ने देखा कि एक गली का कुत्ता अपने जबड़े में मानव सिर दबाए हुए उसके सामने घूम रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: बच्चे पर आनेवाली मुसीबत को मां ने बड़ी ही बहादुरी से लिया अपने सिर, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल

जब उसने और कुछ अन्य लोगों ने गली के कुत्ते का पीछा किया, तो उसने सिर को झाड़ी में छोड़ दिया. पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सिर दो-तीन दिन के बच्चे का है. शिशु के धड़ का अभी पता नहीं चल पाया है. ऐसा लग रहा है कि बच्चे के माता-पिता ने शव को ठीक से नहीं दफनाया होगा. हो सकता है कि गली के कुत्ते शरीर तक पहुंच गए होंगे और सिर को धड़ से अलग कर दिया होगा. हालांकि, यह केवल हमारा संदेह है और वास्तविक तथ्य जानने के लिए जांच की जा रही है'

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2022 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).