Viral Video: बच्चे पर आनेवाली मुसीबत को मां ने बड़ी ही बहादुरी से लिया अपने सिर, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल
किसी ने सच ही कहा है मां भगवान का रूप होती है, इसलिए तो अपने बच्चे के सिर पर आनेवाली हर परेशानी को अपने सिर ले लेती है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि मां अपने बच्चों पर कोई तकलीफ आने से पहले उसे अपने ऊपर ले लेती है...
Viral Video: किसी ने सच ही कहा है मां भगवान का रूप होती है, इसलिए तो अपने बच्चे के सिर पर आनेवाली हर परेशानी को अपने सिर ले लेती है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि मां अपने बच्चों पर कोई तकलीफ आने से पहले उसे अपने ऊपर ले लेती है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मां बैठकर अपने बच्चे से बात कर रही होती हैं, तभी उसे एहसास होता है कि दीवार गिरनेवाला है. वो तुरंत खड़े होकर बच्चे का रक्षा कवच बन जाती है. जिससे सारी की सारी इंट महिला पर गिर जाती है, बच्चा बाल-बाल बच जाता है लेकिन महिला को काफी चोट लग जाती है. उसके बाद भी महिला अपना दर्द भुलाकर बच्चे को उठाकर एक शख्स को देती है और खुद भी लंगड़ाते हुए साथ चली जाती है. यह भी पढ़ें: साड़ी पहनकर आने पर दिल्ली के रेस्तरां में महिला को नहीं मिली एंट्री, Video Viral होने पर रेस्टॉरेंट ने जारी किया स्टेटमेंट
इस वीडियो को देखने के बाद आपको यकीन आ जाएगा कि दुनिया की सभी माएं सुपरवुमन होती हैं. इस वीडियो को आईएफएस ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा,'दुनिया को मां चाहिए' एक दिन पहले शेयर किए गए वीडियो को एक लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है.
देखें वीडियो:
The world needs mothers pic.twitter.com/g1tWtL9hmr
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) September 21, 2021
ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो देखने के बादलोग मां को सुपरवुमन बता रहे हैं. एक यूज ने लिखा- दुनिया को ऐसी बहुत सी मांओं की जरूरत है. दूसरे ने लिखा- मां, भगवान से बड़ी होती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2021 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

