वायरल

Shocking! शौचालय का इस्तेमाल करते समय किंग कोबरा ने शख्स के प्राइवेट पार्ट पर काटा, जानें कहां हुई ये घटना

एक 47 वर्षीय व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका में छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचा था, लेकिन शौचालय का इस्तेमाल करने के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट पर जहरीले किंग कोबरा सांप ने काट लिया. बताया जा रहा है कि सांप टॉयलेट बाउल में छिपकर बैठा था और शौचालय का इस्तेमाल करते समय सांप ने शख्स के जननांगों पर काट लिया.

Shocking! शौचालय का इस्तेमाल करते समय किंग कोबरा ने शख्स के प्राइवेट पार्ट पर काटा, जानें कहां हुई ये घटना
किंग कोबरा सांप/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

एक शख्स वेकेशन एन्जॉय करने के लिए दक्षिण अफ्रीका गया, लेकिन उसे क्या पता था कि उसे छुट्टियों का मजा नहीं, बल्कि एक दर्दनाक अनुभव मिलने वाला है. यूरोलॉजी केस रिपोर्ट्स (Urology Case Reports) के एक लेख के अनुसार, एक 47 वर्षीय व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचा था, लेकिन शौचालय (Toilet) का इस्तेमाल करने के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट (Private Part) पर जहरीले किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) ने काट लिया. बताया जा रहा है कि सांप टॉयलेट बाउल में छिपकर बैठा था और शौचालय का इस्तेमाल करते समय सांप ने शख्स के जननांगों (Genitals) पर काट लिया. सांप द्वारा काटे जाने पर आनन-फानन में शख्स को अस्पताल ले जाया गया.

जर्नल के मुताबिक, पीड़ित को अपने गुप्तांगों में जलन का अहसास हुआ और उसे उल्टी का अनुभव हुआ. सांप के काटने के बाद उसका दर्द कमर से होते हुए उसकी छाती और पेट तक बढ़ गया था. उस व्यक्ति को हेलीकॉप्टर से 350 किलोमीटर दूर ट्रॉमा सेंटर ले जाने के लिए करीब 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ा. यह भी पढ़ें: पड़ोसी के टॉयलेट में घुसकर पालतू अजगर ने शख्स के प्राइवेट पार्ट में काटा, फिर इसके बाद जो हुआ…

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पाया कि शख्स के पेनिस और अंडकोश में सूजन आ गई है. इसके साथ ही उसका रंग गहरा बैंगनी हो गया है. मेडिकल जर्नल के अनुसार, डॉक्टरों को शख्स के साथ हेमोडायलिसिस चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना पड़ा. मेडिकल जर्नल में कहा गया है कि सांप के काटने के मामले आमतौर पर चरम पर होते हैं, लेकिन जननांगों को काटने के कुछ ही मामले सामने आते हैं.

गौरतलब है कि उपचार के लिए सांप के जहर के एंटीसेरम और ब्रांड-स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक एडमिनिस्ट्रेशन की जरूरत होती है. कुछ मामलों में सर्जिकल प्रक्रियाओं की आवश्यकता होती है. हालांकि सांपों की आबादी के लिए मशहूर दुनिया के कई देशों में शौचालय में बैठने से पहले हमेशा शौचालय को फ्लश करने की सलाह दी जाती है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2021 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).