वायरल

पड़ोसी के टॉयलेट में घुसकर पालतू अजगर ने शख्स के प्राइवेट पार्ट में काटा, फिर इसके बाद जो हुआ…

अजगर को देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी, लेकिन ऑस्ट्रिया से इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. जहां पड़ोसी के घर से निकलकर एक पालतू अजगर एक शख्स के टॉयलेट में घुस गया और जैसे ही शख्स टॉयलेट में बैठा, अजगर ने उसके प्राइवेट पार्ट पर काट लिया.

पड़ोसी के टॉयलेट में घुसकर पालतू अजगर ने शख्स के प्राइवेट पार्ट में काटा, फिर इसके बाद जो हुआ…
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

दुनिया भर में सांपों (Snakes) की कई प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनके बारे में सुनकर ही अधिकांश लोगों की डर के मारे हालत खराब होने लगती है. कई बार सांप लोगों के घरों में, यहां तक कि टॉयलेट (Toilet)  में घुस जाते हैं. जरा आप भी सोचिए अगर आप अपने टॉयलेट में जाएं और आपको वहां एक बड़ा सा अजगर (Python) कुंडली मारकर बैठा हुआ दिख जाए तो आप क्या करेंगे? जाहिर सी बात है अजगर को देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी, लेकिन ऑस्ट्रिया (Austria) से इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. जहां पड़ोसी के घर से निकलकर एक पालतू अजगर एक शख्स के टॉयलेट में घुस गया और जैसे ही शख्स टॉयलेट में बैठा, अजगर ने उसके प्राइवेट पार्ट (Private Part) पर काट लिया. यह भी पढ़ें: खतरनाक अजगर के साथ वीडियो बनाना शख्स को पड़ा भारी, सांप ने आंख पर किया अटैक फिर… (Watch Viral Video)

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद शख्स को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित शख्स के एक पड़ोसी ने अपने घर में 11 सांप पाल रखे थे, जो किसी तरह निकलकर शख्स के टॉयलेट में घुस गया. जब सुबह के समय 65 वर्षीय शख्स अपने टॉयलेट में गया तो सीट पर बैठते ही उसे अजीब सा महसूस हुआ, इससे पहले कि शख्स कुछ समझ पाता, अजगर टॉयलेट से निकला और उसके प्राइवेट पार्ट पर डस लिया. यह भी पढ़ें: जब विशालकाय अजगर ने कर दी जिंदा कुत्ते को निगलने की गलती, इसके बाद जो हुआ उसे देख दंग रह जाएंगे आप (Watch Viral Video)

इस घटना के फौरन बाद पीड़ित ने पुलिस को फोन किया और फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि जो सांप शख्स की टॉयलेट में मिला था, उसे पड़ोसी ने पाला था. पड़ोसी द्वारा पाले गए 11 सांपों में से यह अजगर निकलकर शख्स के घर में जा पहुंचा. पुलिस ने सांप पालने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और स्थानीय एनिमल सर्विस को इसके बारे में सूचित किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2021 08:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).