वायरल

Shocking! गांव में घुसकर तेंदुए ने मचाया आतंक, एक-एक कर कई लोगों पर किया हमला (Watch Viral Video)

रिहायशी इलाकों में तेंदुए के आतंक की खबरें आए दिन सुनने को मिलती हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ गांव में घुसकर जमकर आतंक मचाया है. आंतक मचाने के साथ-साथ तेंदुआ एक-एक कर लोगों पर हमला करता हुआ भी दिखाई दे रहा है

Shocking! गांव में घुसकर तेंदुए ने मचाया आतंक, एक-एक कर कई लोगों पर किया हमला (Watch Viral Video)
तेंदुए का आतंक (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: वैसे तो जंगल (Forest) में तमाम तरह के जानवर (Animals) रहते हैं, कई जानवर इतने खतरनाक होते हैं कि वो पलभर में दूसरे जानवरों का काम तमाम कर देते हैं. जंगल के खतरनाक शिकारियों में बाघ, शेर, चीता और तेंदुआ इत्यादि शामिल हैं. कई बार इनमें से कुछ जानवर रिहायशी इलाकों में दाखिल होकर आतंक मचाने लगते हैं. खासकर रिहायशी इलाकों में तेंदुए के आतंक की खबरें आए दिन सुनने को मिलती हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ (Leopard) गांव में घुसकर जमकर आतंक मचाता है. आंतक मचाने के साथ-साथ तेंदुआ एक-एक कर लोगों पर हमला (Leopar Attack) करता हुआ भी दिखाई दे रहा है. गांव में तबाही मचाते तेंदुए के इस वीडियो को देख लोग भी हैरान नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो को ट्विटर पर Vicios Videos नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 117.4k व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे हजारों लोगों ने लाइक किया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- मुझे लग रहा है कि वह बस खेल रहा है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- इससे पता चलता है कि आपको सबसे तेज धावक बनने की जरूरत नहीं है, बस सबसे धीमे न रहें. यह भी पढ़ें: Viral Video: मुंबई के आरे कॉलोनी में रिहायशी इमारत में घुसा तेंदुआ, मेट्रो-कार शेड परियोजना को फिर से शुरू करने के कदम से चिंतित नेटिज़न्स

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ किस तरह से गांव में घुसकर आतंक मचा रहा है. तेंदुआ कभी दीवार पर चढ़ता है तो कभी शख्स पर हमला करके वहां से भागता है. भागने बाद आगे जाकर वो एक और शख्स पर हमला करता है और उसे काटने की कोशिश करता है, लेकिन फिर वो वहां से भाग निकलता है. इस तरह से तेंदुआ एक-एक कर लोगों पर हमला करता है. हालांकि गनीमत तो यह रही कि तेंदुए के इस आतंक में कोई गंभीर रुप से जख्मी नहीं हुआ. इस वीडियो को देखकर यकीनन किसी से भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).