देश

Shocking! नागराज के डंसने के बाद भी बच गया 4 साल का मासूम, लेकिन तड़प-तड़प कर मर गया जहरीला सांप

एक हैरान करने वाला मामला बिहार से सामने आया है. बताया जा रहा है कि बिहार के गोपालगंज में एक जहरीले सांप ने 4 साल के एक मासूम को डस लिया, फिर भी बच्चे को कुछ नहीं हुआ, लेकिन बच्चे को काटने वाले सांप ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया.

Shocking! नागराज के डंसने के बाद भी बच गया 4 साल का मासूम, लेकिन तड़प-तड़प कर मर गया जहरीला सांप
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

जहरीले सांपों (Snakes) को देखकर अच्छे-अच्छों को नानी याद आ जाती है, क्योंकि अगर जहरीला सांप (Venomous Snake) किसी को काट ले तो पलभर में उसकी मौत हो सकती है, इसलिए अधिकांश लोग अक्सर यही कामना करते हैं कि जहरीले सांपों से उनका सामना कभी न हो. वैसे तो सांप के काटने से लोगों की मौत होने की खबरें तो आपने कई बार सुनी होंगी, लेकिन क्या कभी ऐसी कोई खबर सुनी है कि किसी को काटने वाला सांप खुद ही तड़प-तड़प कर मर गया हो. एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला बिहार (Bihar) से सामने आया है. बताया जा रहा है कि बिहार के गोपालगंज में एक जहरीले सांप ने 4 साल के एक मासूम को डस लिया, फिर भी बच्चे (Child) को कुछ नहीं हुआ, लेकिन बच्चे को काटने वाले सांप ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया.

खबरों की मानें तो एक चार साल के बच्चे को गेहुंअन प्रजाति के जहरीले सांप ने काट लिया, लेकिन इलाके में हडकंप उस वक्त मच गया जब बच्चे को डंसने के बाद सांप की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक सांप और जिंदा बचे बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. बताया जा रहा है कि बच्चा अपने मामा के घर आया था और उसे सांप ने काट लिया. यह भी पढ़ें: Shocking! सांप ने डसा तो शख्स को आया गुस्सा, सबक सिखाने के लिए नागराज को ही काटकर खा लिया

बच्चे की मां की मानें तो उसका बेटा बाहर खेल रहा था, तभी सांप ने उसे डंस लिया. सांप के काटे जाने के बाद बच्चा रोता हुआ परिजनों के पास आया और उसने जब घटना की जानकारी दी तो उसकी बात सुनकर सब दंग रह गए. बच्चे के मामा तुरंत बाहर की तरफ भागे तो देखा कि एक जहरीला सांप मरा पड़ा है, इस नजारे को देखने के बाद लोगों के होश ही उड़ गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2022 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).