Shocking! सांप ने डसा तो शख्स को आया गुस्सा, सबक सिखाने के लिए नागराज को ही काटकर खा लिया
उत्तर प्रदेश के बांदा से एक हैरान करने वाला मामला इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. बताया जा रहा है कि एक अधेड़ उम्र के शख्स को सांप ने डस लिया, लेकिन सांप की इस हरकत से शख्स को इतना ज्यादा गुस्सा आ गया कि उसने न आव देखा न ताव और सांप को ही अपना निवाला बना लिया.
सांपों (Snakes) द्वारा इंसानों को काटे जाने की कई खबरें आपने सुनी या देखी होगी, लेकिन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) से एक हैरान करने वाला मामला इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. बताया जा रहा है कि एक अधेड़ उम्र के शख्स को सांप (Snake) ने डस लिया, लेकिन सांप की इस हरकत से शख्स को इतना ज्यादा गुस्सा आ गया कि उसने न आव देखा न ताव और सांप को ही अपना निवाला बना लिया. जैसे ही शख्स के परिजनों को पता चला कि उसे सांप ने काट लिया है तो उसे फौरन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. डॉक्टरों ने शख्स की हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन सांप के काटने के बाद उसे ही काटकर खा लेने वाली इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.
यह मामला बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के स्योहट गांव का बताया जा रहा है, जहां एक शख्स को सांप ने काट लिया. सांप के काटने से शख्स को इस कदर गुस्सा आ गया कि उसने सांप को ही काटकर खा लिया. इस घटना के बाद उसके परिजनों ने गांव में झाड-फूंक करने वालों को दिखाया और फिर उसे नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. यह भी पढ़ें: Snake Rescue Viral Video: घर की छत पर फंसा था विशालकाय सांप, बेखौफ होकर महिला ने ऐसे किया नागराज को रेस्क्यू
अपने साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए खुद पीड़ित ने बताया कि उसे एक सांप काटने आया था, सांप के काटने पर उसे बहुत गुस्सा आ गया और तुरंत उसे काटकर खा लिया. इस घटना का खुलासा स्वंय पीड़ित के मुंह से सुनकर जिला अस्पताल के डॉक्टर भी अचरज में पड़ गए. फिलहाल शख्स इलाज के बाद बिल्कुल स्वस्थ है, लेकिन यहां हैरान करने वाली बात तो यह है कि उस पर जहर का कोई असर भी नहीं हुआ.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2022 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

