Shocking! शादी के 5 महीने बाद खुला दुल्हन का ऐसा राज, जिसे जानने के बाद उड़े परिवार वालों के होश
एक बेहद चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सामने आया है, जहां एक दुल्हन शादी के पांच महीने बाद भी सुहागरात मनाने को तैयार नहीं थी, जब इसके पीछे की सच्चाई पता चली तो दूल्हे समेत परिवार वालों के होश ही उड़ गए. दुल्हन के किन्नर होने का राज सामने आने के बाद ससुराल वालों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई.
Shocking! शादी के बाद की पहली रात हर नव विवाहित जोड़े (Newly Married Couple) के लिए बेहद खास होती है, जिसे सुहागरात (First Night) कहते हैं. सुहागरात (Suhag Raat) को लेकर कई कपल्स जहां नर्वस हो जाते हैं तो वहीं कई कपल्स इसे लेकर काफी एक्साइटेड भी नजर आते हैं. कभी-कभी किसी वजह से कपल की सुहागरात टल जाती है, लेकिन क्या कोई दुल्हन शादी के पांच महीने बाद तक सुहागरात को टाल सकती है. एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) से सामने आया है, जहां एक दुल्हन शादी के पांच महीने बाद भी सुहागरात मनाने को तैयार नहीं थी, जब इसके पीछे की सच्चाई पता चली तो दूल्हे समेत परिवार वालों के होश ही उड़ गए.
दरअसल, शादी के पांच महीने तक सुहागरात को टालने वाली दुल्हन असल में एक किन्नर निकली और इस सच्चाई को जानने के बाद परिवार वालों के पैरों तले जैसे जमीन ही खिसक गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी के सहारनपुर में रहने वाले युवक की शादी 28 अक्टूबर को हुई थी. शादी के बाद परिवार में दुल्हन के आने से परिवार वाले भी बेहद खुश थे. जब दूल्हा-दुल्हन के मिलन की रात यानी सुहागरात मनाने की बारी आई तो दुल्हन ने अपने पति को पास नहीं आने दिया. यह भी पढ़ें: Looteri Dulhan! शादी के बाद दुल्हन कैश और ज्वैलरी लेकर चंपत, सिर पीटते रह गए ससुराल वाले
पहली रात पत्नी के मना करने पर पति को लगा कि नए घर में आने के कारण शायद उसकी दुल्हन असहज महसूस कर रही होगी, लेकिन यह सिलसिला रोज का हो गया और करीब 5 महीने तक चला. करीब पांच महीने तक पत्नी रोज पति को खुद से दूर रखने का कोई न कोई बहाना बनाती थी, जिसके बाद उसके पति को उस पर शक हुआ. उसने अपनी पत्नी का मेडिकल परीक्षण करवाया और इसकी रिपोर्ट देखने के बाद परिवार वालों के होश ही उड़ गए.
मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, दुल्हन एक किन्नर निकली और जैसे ही यह बात लड़के के परिवार वालों को पता चली, उनकी सारी खुशियां पल भर में गायब हो गई. दुल्हन का राज सामने आने के बाद दूल्हे के परिवार वालों ने दुल्हन के मायके वालों पर धोखा करने का आरोप लगाया है. यह मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया और दोनों परिवार वालों के बीच थाने में जमकर हंगामा हुआ. सच्चाई सामने आने के बाद लड़के ने दुल्हन को अपने घर में रखने से साफ इनकार कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2021 06:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

