चरवाहे को उसके पालतू जानवरों ने किया परेशान, रोटी लेकर भागी भेड़ तो बचे हुए खाने को खा गया गधा (Watch Viral Video)
लोग जानवरों से जुड़े वीडियो देखना काफी पसंद भी करते हैं. इसी कड़ी में एक चरवाहे को परेशान करते उसके जानवरों का एक मजेदार वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें भेड़ पहले रोटी लेकर भाग जाती है तो वहीं बचे हुए खाने को चालाकी से गधा खा लेता है.
Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में आए दिन ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जो दुर्लभ होते हैं. ऐसी कई घटनाओं के वीडियो या रोमांचक वीडियो हम आसानी से सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए देख पाते हैं, जिन्हें वास्तविकता में देख पाना हर किसी के लिए संभव नहीं होता है. खासकर, जिन जानवरों को हम करीब से नहीं देख पाते हैं, उनके वीडियो आसानी से देख पाते हैं और लोग जानवरों से जुड़े वीडियो देखना काफी पसंद भी करते हैं. इसी कड़ी में एक चरवाहे (Shepherd) को परेशान करते उसके जानवरों (Animals) का एक मजेदार वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें भेड़ (Sheep) पहले रोटी लेकर भाग जाती है तो वहीं बचे हुए खाने को चालाकी से गधा (Donkey) खा लेता है.
यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे @TansuYegen नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- अपना खाना शेयर कर रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 119.1k व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखकर यकीनन आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे. यह भी पढ़ें: दो कंगारूओं के बीच हुआ जबरदस्त घमासान, पहलवानों की तरह एक-दूसरे को पटखनी देते आए नजर (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Sharing his food😂 pic.twitter.com/0CZLzV3TO0
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) June 15, 2022
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चरवाहा अपने पालतू जानवरों को चराने ले गया है, जहां वो खुद के लिए खाना पकाने लगता है, लेकिन उसका बनाया हुआ खाना उसे नसीब नहीं होता है, क्योंकि उसके जानवर ही उसे उड़ा ले जाते हैं. चरवाहा जैसे ही खाने के लिए थाली में खाना निकालता है, वैसे ही भेड़ उसके पास पहुंचती है और रोटी के लेकर वहां से भाग जाती है. चरवाहा भी भेड़ के पीछे भागने लगता है, लेकिन तभी मौके का फायदा उठाकर गधा भी बचे हुए खाने पर हाथ साफ कर लेता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2022 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

