अयोध्या में दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट: बुर्का पहनकर आई महिला ने गनपॉइंट पर ज्वैलरी शॉप को लूटा, CCTV वीडियो वायरल

अयोध्या के रूदौली इलाके में बुर्का पहनकर आई एक महिला ने तमंचे के बल पर एक आभूषण की दुकान में लूटपाट की. करीब 3.8 लाख रुपये के सोने के जेवर लेकर फरार हुई महिला की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

बुर्का पहनी महिला ने ज्वेलरी की दुकान लूटी (Photo Credits: X\@benarasiyaa)

अयोध्या: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक सनसनीखेज लूट का मामला सामने आया है. रूदौली थाना क्षेत्र (Rudauli Police Station Area) के अंतर्गत अग्रवाल कॉम्प्लेक्स स्थित एक ज्वैलरी शॉप (Jewelry Shop) में गुरुवार दोपहर एक बुर्कापोश महिला (Woman In a Burqa) ने गनपॉइंट (Gun Point) पर लूट की वारदात को अंजाम दिया. दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है. यह भी पढ़ें: MP के छतरपुर में दिनदहाड़े इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से 7 लाख रुपये की चोरी, CCTV में कैद हुआ नाबालिग चोर; देखें VIDEO

ग्राहक बनकर आई और तान दिया तमंचा

यह पूरी घटना गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे की है. सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला एक आम ग्राहक की तरह दुकान में दाखिल हुई. कुछ देर तक आभूषण देखने का नाटक करने के बाद, उसने अचानक अपने पास छिपा हुआ तमंचा निकाल लिया और दुकान के कर्मचारियों को डराकर सोने के जेवर बटोर लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद महिला अपने एक साथी के साथ मौके से फरार हो गई.

करीब 4 लाख के सोने की लूट

दुकान मालिक के अनुसार, महिला लगभग 26 ग्राम सोने के आभूषण लूट ले गई है. मौजूदा बाजार दरों के हिसाब से इन जेवरों की कीमत करीब 3.8 लाख रुपये बताई जा रही है. घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया.

अयोध्या में दिन-दहाड़े लूट कैमरे में कैद

पुलिस की कार्रवाई और जांच

अयोध्या पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं. पुलिस का यह भी मानना है कि वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार 'नकली' (Fake) हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी. अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में लगे अन्य कैमरों को भी खंगाल रही है. यह भी पढ़ें: Theft in Ulhasnagar: उल्हासनगर में अजीब चोर! चोरी के लिए बिना कपड़ों के दूकान में घुसा, मोबाइल चुराने के बाद शौच करके भी गया (Watch Video)

सुरक्षा व्यवस्था पर उठते सवाल

अयोध्या जैसे संवेदनशील और व्यस्त शहर में दिनदहाड़े हुई इस लूट ने सार्वजनिक सुरक्षा और पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. व्यापारियों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है और उन्होंने बाजारों में गश्त बढ़ाने की मांग की है.

अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और लूटा गया माल बरामद कर लिया जाएगा. फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 234 रनों का टारगेट, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड