वायरल

नूडल्स की पैकिंग देखकर आप छोड़ देंगे इसे खाना, देखें वायरल वीडियो

आज के दौर में लोगों को फास्ट फूड के आशिक हैं, चाइनीज और नूडल्स मिल जाए तो मजे लेकर खाते हैं. लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि आखिर ये नूडल्स बनते कैसे हैं और उनकी पैकिंग कैसी होती है. अगर नूडल्स की पैकिंग का ये वीडियो आप देख लेंगे तो नूडल्स खाना ही छोड़ देंगे. सोशल मीडिया पर नूडल्स के पैकिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

नूडल्स की पैकिंग देखकर आप छोड़ देंगे इसे खाना, देखें वायरल वीडियो
नूडल्स की पैकिंग करते हुए लोग, (फोटो क्रेडिट्स: Tik-Tok)

आज के दौर में लोगों को फास्ट फूड के आशिक हैं, चाइनीज और नूडल्स मिल जाए तो मजे लेकर खाते हैं. लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि आखिर ये नूडल्स बनते कैसे हैं और उनकी पैकिंग कैसी होती है. अगर नूडल्स की पैकिंग का ये वीडियो आप देख लेंगे तो नूडल्स खाना ही छोड़ देंगे. सोशल मीडिया पर नूडल्स के पैकिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शख्स नूडल्स पर शख्स पैर फैलाकर बैठा है  और जमीन पर बहुत सारे नूडल्स पड़े हुए हैं और बड़ी ही गंदगी से पैकिंग चल रही है. वीडियो में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि गंदे फर्श पर पड़ा नूडल्स शख्स लपेट रहा है. ये वीडियो Tik Tok पर किसी अनुष्का कपिल नाम के यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो को अब तक 160 हजार से भी ज्यादा लोग लैक और ढाई हजार से भी ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं. वीडियो देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. कई यूजर्स ने ये वीडियो देखने के बाद नूडल्स खाना छोड़ने की बात कह डाली है.

आइए दिखाते हैं आपको वीडियो:

आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बरांडेड कंपनियों के नूडल्स में हानिकारक चीजें मिलने की बातें सामने आई हैं, जिसके बाद नूडल्स की उस कंपनी पर भारत में रोक लगा दिया था. फिलहाल ये रोक हटा दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2019 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).