Viral Video: चार पैरों वाले चूजे को देखकर उड़े लोगों के होश, हैरान करने वाला वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर चार पैरों वाले एक चूजे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं. जी हां, मुर्गी के अंडे से निकले चार पैरों वाले चूजे को देखकर लोग इसे कुदरत का कमाल बता रहे हैं. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.
Viral Video: दुनिया भर से तरह-तरह के जीवों के वीडियो समय-समय पर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं. कई बार साधारण से जीवों के असाधारण स्वरूप को देख लोग हैरान भी हो जाते हैं. वैसे अधिकांश पक्षियों (Birds) को देखा जाए तो वो दो पैरों वाले ही नजर आते हैं, लेकिन क्या आपने कभी चार पैर वाले किसी चूजे (Chick) को देखा है. दरअसल, सोशल मीडिया पर चार पैरों वाले एक चूजे (Chick with Four Legs) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं. जी हां, मुर्गी के अंडे से निकले चार पैरों वाले चूजे को देखकर लोग इसे कुदरत का कमाल बता रहे हैं. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साकिब पठान नाम के एक यूजर ने शेयर किया है, जिसमें एक शख्स चार पैरों वाले इस चूजे को दिखा रहा है और इस चूजे के चार पैर नजर आ रहे हैं. चार पैरों के साथ पैदा होने के बावजूद यह चूजा पूरी तरह से स्वस्थ और सही सलामत दिखाई दे रहा है. यह भी पढ़ें: गुस्सैल मुर्गी से पंगा लेना कौए को पड़ गया भारी, Viral Video में देखें क्या हुआ इस लड़ाई का अंजाम
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि साधारण सा चूजा नजर आ रहा है, लेकिन उसके चार पैर दिखाई दे रहे हैं. शख्स अपनी हथेली पर इस चूजे को उठाकर उसके चारों पैरों के बारे में लोगों को बता रहा है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज करा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2022 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

