वायरल

गुस्सैल मुर्गी से पंगा लेना कौए को पड़ गया भारी, Viral Video में देखें क्या हुआ इस लड़ाई का अंजाम

सोशल मीडिया पर एक गुस्सैल मुर्गी और कौए की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुर्गी और कौए के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है. दोनों की बीच के इस घमासान को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.

गुस्सैल मुर्गी से पंगा लेना कौए को पड़ गया भारी, Viral Video में देखें क्या हुआ इस लड़ाई का अंजाम
मुर्गी और कौए की लड़ाई (Photo Credits: @NarendraNeer007/Twitter)

Hen Vs Crow Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जानवरों, पशु और पक्षियों से जुड़े वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है. वहीं कई ऐसे वीडियो भी होते हैं, जिन्हें लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक गुस्सैल मुर्गी (Angry Hen) और कौए (Crow) की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें मुर्गी और कौए के बीच जबरदस्त लड़ाई (Fight) देखने को मिल रही है. दोनों के बीच के इस घमासान को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. इस वीडियो को ट्विटर पर नरेंद्र सिंह (Narendra Singh) नाम के यूजर ने शेयर किया है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है.

इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- गुस्सैल मुर्गी से भिड़ने पर कौवे को याद आ गई उसकी नानी… यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक गुस्सैल मुर्गी लगातार कौए पर वार करती है और उसकी हालत खराब करती दिख रही है. यह भी पढ़ें: True Love: शख्स ने जबरन मुर्गे को किया पिंजरे में कैद, अपने साथी को इस तरह से आजाद कराती दिखी मुर्गी (Watch Video)

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि मुर्गी कौए को उठाकर न सिर्फ पटकती है, बल्कि अपने पंजे से दबाते हुए उस पर चोंच से हमला भी करती है. मुर्गी बार-बार हमला करके कौए को घायल करती है. बेचारा कौआ उसका सामना करने के बजाय अपनी जान बचाने की कोशिश करते नजर आ रहा है, लेकिन मुर्गी के आगे उसकी एक नहीं चलती है और वो जान बचाने के लिए चीखता हुआ दिखाई दे रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2022 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).