वायरल

ब्रिज पर सैर करते शेरों के झुंड को देख घबराई बंदरों की टोली, जान बचाने के लिए खुद को छिपाते आए नजर (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर शेरों के झुंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे पुल पर टहलते देख बंदरों की टोली बुरी तरह से घबरा जाती है और बचने के लिए ये बंदर खुद को शेरों से छुपाते हुए नजर आ रहे हैं.

ब्रिज पर सैर करते शेरों के झुंड को देख घबराई बंदरों की टोली, जान बचाने के लिए खुद को छिपाते आए नजर (Watch Viral Video)
शेरों को देख घबराए बंदर (Photo Credits: YouTube)

Lions Vs Monkeys Viral Video: जंगल के राजा शेर (Lion) जब सैर पर निकलते हैं तो किसी भी जानवर की उनके सामने आने की हिम्मत नहीं होती है, क्योंकि जंगल के इस शिकारी जानवर (Hunter Animal) से लगभग सभी जानवर अपनी जान बचाकर भागने को मजबूर हो जाते हैं. ऐसे में अगर शेरों का पूरा झुंड (Herd of Lions) ही सैर के लिए निकल पड़ा तो फिर समझ लीजिए कि जंगल के बाकी कमजोर जानवरों की शामत आनी तय है. कब शेरों का झुंड उनपर कहर बनकर टूट पड़े, इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल हो जाता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर शेरों के झुंड का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे पुल पर टहलते देख बंदरों (Monkey) की टोली बुरी तरह से घबरा जाती है और बचने के लिए  ये बंदर खुद को शेरों से छुपाते हुए नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो को यूट्यूब पर लेटेस्ट साइटिंग्स (Latest Sightings) नाम के चैनल से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- इन लंगूरों के लिए घूमने और सुरक्षित रहने के लिए यह कितनी बढ़िया छिपने की जगह है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- प्रकृति. यह भी पढ़ें: शिकार करने के लिए शेरनी का हर दांव हुआ फेल, चकमा देकर भागने में कामयाब रहा हिरण (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है बब्बर शेरों का एक झुंड पुल पर सैर कर रहा है, जंगल के राजा की सवारी को देखकर वहां मौजूद बंदरों की टोली खौफजदा हो जाती है. ऐसे में शेरों से खुद को बचाने के लिए वो पुल के नीचे छुपते हुए दिखाई दे रहे हैं. शेरों का यह झुंड कभी पुल पर टहलता है तो कभी आराम फरमा  रहा है, जबकि उन्हें देखकर बंदरों का लगातार बुरा हाल हो रहा है और वो शेरों से अपनी जान बचाने के लिए खुद को छिपाने की पूरी कोशिश करते दिख रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2023 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).