वायरल

वरमाला पर बुजुर्ग दूल्हे को देखकर भड़क उठी दुल्हन, रिश्तेदारों के समझाने के बावजूद किया शादी से इनकार (Watch Viral Video)

इन दिनों शादी का एक अलग सा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें स्टेज पर बुजुर्ग दूल्हे को देखकर दुल्हन गुस्से से आगबबूला हो जाती है और उससे शादी करने से इनकार कर देती हैं. हालांकि परिवार और रिश्तेदार दुल्हन को काफी समझाते हैं, लेकिन वो शादी के लिए राजी नहीं होती है.

वरमाला पर बुजुर्ग दूल्हे को देखकर भड़क उठी दुल्हन, रिश्तेदारों के समझाने के बावजूद किया शादी से इनकार (Watch Viral Video)
दूल्हे को देख भड़क उठी दुल्हन (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: चाहे लड़का हो या फिर लड़की, शादी (Marriage) दोनों की जिंदगी का एक बहुत बड़ा फैसला होता है. शादी के बंधन में बंधने के बाद उसे जीवन भर निभाने की जिम्मेदारी पति-पत्नी (Husband-Wife) दोनों की होती है, इसलिए सात जन्मों के इस बंधन में बंधने के लिए बहुत सोच-समझकर फैसला करना चाहिए. वैसे तो शादी से जुड़े कई दिलचस्प वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं, लेकिन इन दिनों एक अलग सा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें स्टेज पर बुजुर्ग दूल्हे (Elderly Groom) को देखकर दुल्हन (Bride) गुस्से से आगबबूला हो जाती है और उससे शादी करने से इनकार कर देती हैं. हालांकि परिवार और रिश्तेदार दुल्हन को काफी समझाते हैं, लेकिन वो शादी के लिए राजी नहीं होती है.

वीडियो को @JaikyYadav16 नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ये तो सोच लिया कि नाक कट जाएगी, पर ये नहीं सोचा कि क्या इसके साथ लड़की की जिंदगी भी कट जाएगी. इस वीडियो को कुछ लोग स्क्रिप्टेड और फेक बता रहे हैं तो वहीं कई लोगों का मानना है कि लड़की ने बिल्कुल सही किया. उधर एक यूजर ने लिखा है कि ये जो नौटंकी कर रही है, इसको पहले पता नहीं था कि लड़का बुड्ढा है. यह भी पढ़ें: Video: देसी दुल्हन पालकी की जगह लगेज ट्रॉली से पहुंची अपने मंडप तक, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन अपने होने वाले पति को वरमाला के दौरान देखकर भड़क उठती है. स्टेज पर बुजुर्ग दूल्हे को देखकर वो शादी करने से इनकार कर देती है. इस पर एक शख्स कहता है कि लड़का कितना अच्छा नौकरी वाला है, जिस पर दुल्हन कहती है कि नौकरी लेकर हम चाटेंगे क्या. बताओ न इसके दीया में तेल होगा, यह हमको क्या सुख देगा. रिश्तेदारों की घोर बेइज्जती करते हुए दुल्हन शादी करने से इनकार कर देती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2022 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).