Shocking Video: सड़क पर बिना ड्राइवर के तेज रफ्तार में दौड़ती दिखी स्कूटी, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूटी बिना ड्राइवर के ही तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ती हुई नजर आ रही है. सड़क पर बिना ड्राइवर के चलती इस स्कूटी को देख लोग हैरान नजर आ रहे है और यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.
Shocking Viral Video: वैसे तो आपने सड़क पर दौड़ने वाली तमाम गाड़ियों के साथ ड्राइवर (Driver) को देखा ही होगा जो गाड़ी को चलाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी बिना ड्राइवर के कोई गाड़ी चलते देखी है? जी हां, बिना ड्राइवर गाड़ी (Vehicle Running Without Driver) के चलने की कल्पना करना काफी मुश्किल है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूटी (Scooty) बिना ड्राइवर के ही तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ती हुई नजर आ रही है. सड़क पर बिना ड्राइवर के चलती इस स्कूटी को देख लोग हैरान नजर आ रहे हैं और यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. इस वीडियो को techzexpress नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जिसे देख लोग बेहद हैरान नजर आ रहे हैं.
हालांकि इस वीडियो को सबसे पहले टिकटॉक पर यांग यी नाम के शख्स ने शेयर किया था, जो अब इंस्टाग्राम पर तहलका मचा रहा है. इस वीडियो को देख लोग इस बात से परेशान नजर आ रहे हैं कि आखिर यह स्कूटी बिना किसी ड्राइवर के सड़क पर इतनी तेज रफ्तार से कैसे दौड़ रही है. यह भी पढ़ें: Viral Video: अपने आप चलने लगा पार्किंग में खड़ा स्कूटर, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक इलेक्ट्रिक स्कूटी ट्रैफिक के बीच सड़क पर दौड़ रही है. इस स्कूटी पर कोई भी सवार नहीं हैं. बिना ड्राइवर के जादूई तरीके से चल रही स्कूटी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है. इस वीडियो को जहां लोगों ने लाइक किया है तो वहीं इस लेकर लोग बेहद हैरान भी दिखाई दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2022 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

