Viral Video: अपने आप चलने लगा पार्किंग में खड़ा स्कूटर, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में पार्किंग में खड़ा एक स्कूटर अपने आप चलने लगता है. स्कूटर कुछ इस तरह से चलता है, जैसे कोई अदृश्य शक्ति उसे चला रही हो. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है.
Viral Video: इस दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ हैरतअंगेज चीजें देखने को मिलती रहती हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. ऐसी अजीबो-गरीब घटनाओं (Weird Things) के वीडियो (Viral Video) भी अक्सर देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखने वाले भी हैरान हो जाते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में पार्किंग (Parking) में खड़ा एक स्कूटर (Scooter) अपने आप चलने लगता है. स्कूटर कुछ इस तरह से चलता है, जैसे कोई अदृश्य शक्ति उसे चला रही हो. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो जाती है.
इस वीडियो को discovery.engenharia नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. एक दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 47,170 लाइक्स मिल चुके हैं और लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं. यह भी पढ़ें: Scary Viral Video: रेलवे स्टेशन का डरावना वीडियो हुआ वायरल, बार-बार देखा जा रहा है रोंगटे खड़े करने वाला यह नजारा
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूटर पार्किंग में खड़ा है और देखते ही देखते वो स्कूटर अपने आप चलने लगता है. हैरानी तो तब होती है, जब स्कूटर पार्किंग से निकलकर पीछे की ओर चलने लगता है और एक पूरा राउंड लगाने के बाद वापस गाड़ी के पास आकर खड़ा हो जाता है. स्कूटर बिना किसी सपोर्ट के एक पूरा चक्कर लगाता है और वापस अपनी जगह पर आ जाता है. इस वीडियो को देख लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2022 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

