वायरल

गुरु रंधावा के गाने ‘नाच मेरी रानी’ पर स्कूली बच्ची ने किया डांस, बार-बार देखा जा रहा है यह वायरल वीडियो (Watch Viral Video)

एक स्कूली बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की नाच मेरी रानी गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही है. लड़की के डांस मूव्स को देखर लोक उसके दीवाने हो गए हैं और इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.

गुरु रंधावा के गाने ‘नाच मेरी रानी’ पर स्कूली बच्ची ने किया डांस, बार-बार देखा जा रहा है यह वायरल वीडियो (Watch Viral Video)
डांस मेरी रानी पर लड़की ने किया (Photo Credits: Instagram)

Girl Dance Viral Video: इन दिनों गुरु रंधावा (Guru Randhawa) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) का गाना 'नाच मेरी रानी' (Nach Meri Rani) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. 'नाच मेरी रानी' गाना लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इसकी खुमारी हर किसी पर छाई हुई है. इस गाने को लेकर लोगों में ऐसी दीवानगी देखने को मिल रही है कि गाना सुनते ही लोग थिरकने पर मजबूर हो जा रहे हैं. इस कड़ी में एक स्कूली बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की नाच मेरी रानी गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही है. लड़की के डांस मूव्स को देखकर लोग उसके दीवाने हो गए हैं और इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.

स्कूली बच्ची के इस वीडियो को खुद गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है. लड़की के इस डांस वीडियो को देखकर यकीनन नोरा फतेही के भी होश उड़ जाएंगे. इस पोस्ट को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं और लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- लवली, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- वाह, क्या बात है. यह भी पढ़ें: बेटी की शादी में मां ने अपने डांस से जीता हर किसी का दिल, Viral Video देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बस्ती में लड़की खडी है, जो स्कूली ड्रेस में नजर आ रही है. इसके बाद बच्ची नोरा फतेही और गुरु रंधावा के नाच मेरी रानी गाने पर डांस करना शुरु करती है. ये बच्ची पूरी एनर्जी के साथ धमाकेदार डांस करती है, जिसे देखकर हर कोई हैरान नजर आ रहा है. इसके साथ ही लोग स्कूली लड़की के डांस मूव्स के कायल हो गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2022 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).