Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelensky का 'डांसिंग विद द स्टार्स' शो में डांस करते हुए पुराना क्लिप वायरल, देखें वीडियो
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) अपने देश में चल रहे रूसी आक्रमण के बीच ट्रेंड होने लगे हैं और कठिन समय में धैर्य और साहस के साथ अपने देश का नेतृत्व कर रहे हैं. हालाँकि, क्या आप जानते हैं कि ज़ेलेंस्की 2006 में भी बहुत लोकप्रिय थे, जब उन्होंने एक डांस रियलिटी शो में भाग लिया था....
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) अपने देश में चल रहे रूसी आक्रमण के बीच ट्रेंड होने लगे हैं और कठिन समय में धैर्य और साहस के साथ अपने देश का नेतृत्व कर रहे हैं. हालाँकि, क्या आप जानते हैं कि ज़ेलेंस्की 2006 में भी बहुत लोकप्रिय थे, जब उन्होंने एक डांस रियलिटी शो में भाग लिया था. हां, आपने उसे सही पढ़ा है. डांसिंग विद द स्टार्स के स्टेज पर राष्ट्रपति के परफॉर्मेंस का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है. क्लिप में, उन्हें पार्टनर ओलेना शोप्टेंको के साथ शो में अपने डांस रूटीन से सभी को चकाचौंध करते देखा जा सकता है. वोलोदिमिर के डांस का वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है. इस शो के पहले डिजन में वो शो के विजेता भी बने. ज़ेलेंस्की ने साल 2006 में डांसिंग विद द स्टार्स का यूक्रेनी वर्जन जीता. यह भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: टीवी सीरीज बन गई सच.. जानें कॉमेडी से यूक्रेन के हीरो तक की राष्ट्रपति जेलेंस्की की अनूठी जीवन यात्रा
ऑनलाइन साझा किए जाने के बाद, क्लिप को ऑनलाइन 1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. यह वीडियो देखने के बाद नेटिज़न्स अपने आपको रोक नहीं पाए नहीं पाए और कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बरसात कर दी.
देखें वीडियो:
so apparently Zelenskyy won the Ukrainian version of Dancing with the Stars in 2006 and the tape is even better than whatever you're imagining pic.twitter.com/L1gnKD2ISr
— Kat Abu (@abughazalehkat) February 27, 2022
24 फरवरी को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) द्वारा देश में एक सैन्य अभियान शुरू करने के बाद यूक्रेन एक तनावपूर्ण स्थिति में है. आज चौथे दिन, रूस की सेना यूक्रेन की सीमा में आगे बढ़ रही है. हालांकि युद्ध शुरू होने के बाद जेलेंस्की ने यूक्रेन की सुरक्षा के लिए प्रयास नहीं करने को लेकर अमेरिका की आलोचना की. यहां उनका तात्पर्य सैन्य मदद या यूक्रेन को नाटो में शामिल करने की प्रक्रिया में तेजी लाने से था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2022 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

