Amazing! भविष्य बताने वाली गाय से मिले रॉबर्ट वाड्रा, मिलते ही बोले- Hello Darling, देखें वायरल वीडियो और तस्वीरें
व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने रविवार को सड़कों पर सैर करते नजर आए. इस दौरान उन्हें भविष्य बताने वाली गाय मिली, जिसे बड़े ही प्यार से वे हैल्लो डार्लिंग, हैल्लो बेबी कहते नजर आए. इसके साथ ही उन्होंने मुस्कुराते हुए बच्चों की कुछ तस्वीरें भी फेसबुक पर पोस्ट की हैं.
नई दिल्ली: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) रविवार को सड़कों पर सैर करते नजर आए. इस दौरान उन्होंने भारत की विविधता और बहुमुखी प्रतिभा के लिए अपने प्यार का इजहार बेहद खास अंदाज में किया. सड़क पर सैर के दौरान उन्होंने कुछ बच्चों के साथ तस्वीरें ली और सावन के इस पावन महीने में उनकी मुलाकात एक ऐसे गाय (Sacred Cow) से भी हुई जो भविष्य (Future) बताती है. उन्होंने इन लम्हों को कैमरे में कैद कर लिया और अपने फेसबुक अकाउंट (Facebook) पर इन तस्वीरों और गाय के वीडियो (Photos and Video) को पोस्ट किया. इन तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से उन्होंने सड़कों पर सैर करने के अपने अनुभव के बारे में भी बताया.
फेसबुक पर इन तस्वीरों और वीडियो के साथ रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा- अपनी विविधता और बहुमुखी प्रतिभा के लिए भारत सर्वोपरी है. आप सड़कों पर जा सकते हैं और बहुत कुछ सीख सकते हैं... लोगों की मदद कर सकते हैं और उनकी वास्तविक मुस्कान में सराहना देख सकते हैं और बदले में गुलाब का फूल पा सकते हैं... आप अपने भविष्य को एक पवित्र गाय द्वारा भी जान सकते हैं, जो समझौते में अपना सिर हिलाती है. प्यार इस अद्भुत देश का हिस्सा है.
गाय का वीडियो और मुस्कुराते हुए बच्चों की तस्वीरें-
रॉबर्ट वाड्रा वीडियो में एक साधु के साथ बात करते नजर आ रहे हैं जिसके पास एक गाय है और साधु का दावा है कि गाय भविष्य बताती है. वाड्रा साधु से पूछते हैं कि क्या ये मुझे भी सब बताएगी... तो साधु कहते हैं सावन का महीना है यह आपको सब कुछ बताएगी और आशीर्वाद भी देगी. सबसे खास बात तो यह है कि गाय से मिलते ही वाड्रा बड़े प्यार से गाय को हैल्लो डार्लिंग, हैल्लो बेबी कहते हैं. यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की तारीफ में रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर किया पोस्ट, कहा- 65 प्रतिशत युवाओं को आप पर भरोसा
गौरतलब है कि रॉबर्ट वाड्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और समय-समय पर कई पोस्ट शेयर करते हैं. गाय और मुस्कुराते हुए बच्चों की तस्वीरों को शेयर करके वाड्रा न सिर्फ अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि इस अद्भुत देश का हिस्सा होना गर्व की बात है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2019 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

